• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल


कर्क: आज का दिन भाग्यशाली है, सोचे हुए सारे काम बन जाएंगे। दिन में एक के बाद एक अच्छा समाचार मिल सकता है। आज किसी काम को पूरा कर लेने की खुशी तो रहेगी ही, अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, सब प्रसन्न रहेंगे। खर्चा तो होगा परन्तु आय भी अच्छी रहेगी। हाथ में नकद नहीं आए तो भी आय का अनुमान रहेगा। साझा भाव में काम करने में लाभ है। पुत्र के लिए समय अच्छा चल रहा है और उनकी गतिविधियों से आपका विश्वास बढ़ेगा कि वे अच्छा कर रहे हैं। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर आपको बोलने का मौका मिलेगा या आपकी राय मानी जाएगी।


सिंह: काम-काज बहुत बढ़ेगा, काबू में नहीं आएगा। आपको दूसरों की मदद लेनी ही पड़ेंगी। यदि व्यवसायी हैं तो इस काम पर अधिक खर्चा करना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो नया काम करते ही पुराना छूट जाएगा। मन में बहुत उत्साह है और आप नया संकल्प लेकर कामकाज शुरू कर सकते हैं। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परन्तु नहीं कर पाएंगे, यात्रा से लाभ नहीं है। धन की आवश्यकता रहेगी परन्तु सहज भाव से जो हो जाए, उसमें संतोष करना चाहिए। दवाइयों पर खर्चा होगा। माताजी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा।


कन्या:
आपको अपने प्रति बन रही धारणाओं की बड़ी चिंता रहेगी। आप एक-एक करके सब बातों का जवाब दे देंगे। इस समय आप किसी की परवाह नहीं करेंगे और अपना काम बड़ी ही मुस्तदी के साथ करेंगे। निर्णय क्षमता में सुधार आ रहा है। छोटे-मोटे फैसलों में आप स्वयं ही पहल कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपके किए गए काम की प्रशंसा मिलेगी। संतान के लिए दिन बहुत ही शुभ है, उनके मित्र से भी आपका परिचय होगा। आज पूजा-पाठ में भी अधिक मन लगेगा। कोई चुनौती स्वीकार करने से पहले आप ऐसा करना चाहते हैं। अत्यंत व्यस्तता के बीच में भी अपने निजी रिश्तों के लिए समय निकाल ही लेंगे।

यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 10 October 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved