यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष
कर्कः आज प्रातः से
ही मन में बहुत उत्साह रहेगा और चारों तरफ परेशानियों के बाद भी अपना काम-काज पूरी
ऊर्जा के साथ करेंगे।घरेलू आवश्यकताओं की वस्तुओं पर खर्चा होगा। संतान के लिए आज का
दिन बहुत ही अच्छा है क्योंकि उनकी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीद हो सकती है। यात्रा
यद्यपि शुभ फलदायी है, परन्तु फिर भी वाहन की फिटनेस पर पूरा ध्यान दे, रास्ते में
दिक्कत हो सकती है। शत्रु घात करेंगे, यद्यपि आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। बड़े खर्चों को
अभी रोक लें। किसी पराये काम में हाथ नहीं ड़ाले, बदनामी हो सकती है।
सिंहः आज प्रातः से ही दिनभर की काम-काज की योजना में जुट
जायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में कोई बड़ी अड़चन चल रही है, साधारण बातचीत
से ही सुलझ जायेगी और दोपहर बाद से काम-काज की गति तेज हो जायेगी। घरेलू कलह को जितना
टाल सकते हैं, टाल दें। संतान की तरफ से समस्यायें चलती ही रहेंगी। आपको इस मामले में
थोड़ा-सा संयम बरतना ही चाहिए। अगर कोई बड़ा निर्णय करना चाह रहे हैं, तो थोड़ा सोचने
में समय लगाये। प्रेम-संबंधों में संयम बरतना उचित रहेगा।
कन्याः अपनी भावी योजनाओं को लेकर मन में बहुत अनिश्चय रहेगा।
जितना अधिक सोचेंगे, उतना ही अधिक उलझते जायेंगे। आजीविका क्षेत्रों में कोई समस्या
नहीं रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ हो या नहीं हो, भुगतान संबंधी दिक्कतें नहीं रहेंगी।
कई कामों में से किसी एक में खास समस्या रहेगी और उसके कारण आप परेशान भी हो सकते हैं।
घरेलू काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका खर्चा औसत से
अधिक होगा और कहीं न कहीं से प्रबंध भी हो जायेगा। यात्रा का विचार त्याग दें, क्योंकि
रास्ते में परेशानी हो सकती है। आपकी नीतियों को लेकर किसी से विरोध सहना पड़ सकता है,
परन्तु आप सबको सहमत करा लेंगे।
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope