• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा कैसी रहेगी, यहां जानिए

Weekly Horoscope: How will your family life and financial condition be this week, know here - Jyotish Nidan in Hindi

लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक) में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने आप को बहुत अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित विकारों में इस हफ्ते सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध की प्राप्ति हो सकती है जिसके चलते आपको प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होने वाला बन सकता है; आलस्य त्याग दें। अचानक धन लाभ खुशी दे सकता है। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक के जीवन में चल रहे तनावों में विराम लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से हफ्ते के मध्य भाग से छुटकारा मिलना शुरू हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से रिलेटेड मसलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतें। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातक अपने दिल और दिमाग का तालमेल बैठाने में असमर्थता महसूस कर सकते है। अतः पूर्ण सोच विचार के बाद ही किसी भी निर्णय को लेना उचित रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत अनुसार सफलता की प्राप्ति होती रहेगी।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयास रत बने रह सकते है। हफ्ते की शुरुआत कुछ कड़वी हो सकती है लेकिन सब्र रखें धीरे धीरे सभी दिक्कत ख़त्म हो जाएंगी।। दैनिक दिनचर्या में सतर्कता बनाए रखें चोट चपेट की आशंका बन सकती है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी तरह की तकलीफ में निजात मिल सकता है।
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को हफ्ते के मध्य भाग से भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा को लेकर चल रही उठा पटक में विराम लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करेंगे। किसी तरह के धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं या खर्च हो सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में कोई नई उपलब्धि प्राप्ति से प्रसन्न हो सकते हैं।
कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि वाले जातकों की शुरुआत उथल पुथल के साथ हो सकती है तथा किसी बात को लेकर दिल और दिमाग में अजीब तरह की हलचल मची बनी रह सकती है। संयम रखें धीरे धीरे सब सामान्य होने लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है। व्यापार से संबंधित जातकों के लिए हफ्ता अच्छा जा सकता है। नयी डील फाइनल हो सकती है।
तुला लग्नराशि : इस हफ्ते तुला राशि के जातकों को नए स्रोतों द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा वे अपने रहन-सहन के ऊपर खर्च कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग लाभ की नई योजनाओं में इन्वेस्ट कर सकते हैं जो आगे चल कर लाभकारी होगा। सरकारी क्षेत्र से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।
वृश्चिक लग्नराशि : इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातक के लिए धन के हिसाब से हफ्ता अच्छा कहा जा सकता है। धन प्राप्ति से इनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से सम्बन्धित जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा तथा अच्छे लाभों की प्राप्ति भी हो सकती है। चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है अतः सचेत रहें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
धनु लग्नराशि : इस हफ्ते धनु राशि के लोगों को कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है पूर्ण सोच-विचार के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। धन प्राप्ति के लिए यह हफ्ता अच्छा बना हुआ है उचित लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
मकर लग्नराशि : इस हफ्ते मकर राशि के जातक अपने मकान में साज-सज्जा के सामानों पर खर्चा कर सकते है। जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। माता से लाभ की प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है अतः विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बने रह सकते हैं। व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं क्रोध पर संयम रखें।
कुंभ लग्नराशि : इस हफ्ते कुम्भ राशि वाले जातकों के मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्य भार बढ़ सकता है जिसके चलते स्वास्थ्य में तकलीफ बढ़ सकती है। लोगों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके लिए अच्छा रहेगा। धन को लेकर कुछ समस्या बनी रह सकती है। इस हफ्ते यात्राएं हो सकती है। जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अतः बचें।
मीन लग्नराशि : इस हफ्ते मीन राशि के जातक जो लेखन,सेल्स ,तथा मार्केटिंग के कार्य से जुड़े है उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है,इन क्षेत्रों से इनको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के मध्य से छात्रों को अपनी मेहनत अनुसार फलो की प्राप्ति हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी वर्ग को कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ना करना पड़ सकता है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weekly Horoscope: How will your family life and financial condition be this week, know here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, astrology, capricorn, finance, health, career, family, precautions, remedies, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved