वैभव के कारक शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल आने वाले कुछ दिनों में अपनी राशि को छोड़कर शनि
की राशि में गोचर करने वाले हैं। सबसे पहले 7 मार्च को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंगल 15 मार्च को प्रवेश करेंगे। मंगल के प्रवेश करते ही शनि, मंगल और शुक्र की युति बनेगी, जो 30 मार्च तक रहेगी। शनि की राशि में एक साथ 3 बड़े ग्रहों के होने से 12 राशि के जातकों में से कुछ राशि के जातकों की किस्मत में अचानक
से उछाल आएगा। इस दौरान इन राशियों को न सिर्फ आर्थिक तौर पर लाभ होगा अपितु
पारिवारिक स्तर पर भी इन्हें खुशियाँ नसीब होंगी। आइए जानते हैं किन राशियों की
किस्मत इस युति से बदलने वाली है।
वृषभ
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शनि, मंगल और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
मेष
मेष राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे और हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर लेंगे।
मकर
मकर राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति शुभ साबित हो सकती है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथी करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आलेख
में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
चैत्र नवरात्र: शेर पर नहीं हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा
राशिफल: 15 मार्च के दिन कुछ यूं रहेगी 12 राशि के जातकों की स्थिति
होली के बाद आगे चालीस से ज्यादा शुभ विवाह मुहूर्त !
Daily Horoscope