• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का भाद्र पद शुक्ल पक्ष तृतीया का दिन

Todays Horoscope: This is how the people of 12 zodiac signs will spend the day of Bhadra Pad Shukla Paksha Tritiya - Jyotish Nidan in Hindi

आज ग्रह स्थिति थोड़ी परेशानी वाली है। कारण वक्री गुरु राहु के साथ मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य सिंह राशि में, सूर्य और मंगल कन्या राशि में, तुला राशि में चंद्रमा और केतु और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है। इस ग्रह स्थिति का सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। आइए देखते हैं आज का राशिफल— मेष

जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने भी स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मिला-जुला रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। वृष

स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका लगभग ठीक है। शत्रुओं से थोड़ा नुकसान या थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। फिर जीत आपकी हो जाएगी। काली जी को प्राणाम करते रहें।
मिथुन



भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू,मय-मय से बचें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य नहीं ठीक है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
कर्क



घरेलू सुख बाधित होगा। घर में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य में थोड़ा-सा परेशानी का अनुभव करेंगे आप। भूमि और वाहन की खरीदारी में झगड़े और झंझट का अनुमान है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
सिंह

व्यावसायिक स्थिति थोड़ी-सी मध्यम होगी। अपनों का साथ होगा, लेकिन विवादित साथ होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। कन्या


आग के गोले बने हुए हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम फीवर इत्यादि हो सकता है। परेशानी का अनुभव करेंगे आप। धन हानि का संकेत है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक चलता रहेगा आपका। व्यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। तुला


खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शासन-सत्ता पक्ष का गाज गिर सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृश्चिक



आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सिर-दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु



आय बढ़ेगा, लेकिन विवादित आय बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर



उच्चाधिकारियों का गाज गिर सकता है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी-सी विवादित होगी। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम-संतान सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ



मान-सम्मान पर उंगली उठ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। भाग्यवश काम नहीं बनेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मीन


चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें। नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Todays Horoscope: This is how the people of 12 zodiac signs will spend the day of Bhadra Pad Shukla Paksha Tritiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays horoscope this is how the people of 12 zodiac signs will spend the day of bhadra pad shukla paksha tritiya, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved