• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का राशिफल: इस तरह बीतेगा महीने का आखिरी रविवार

Todays Horoscope: This is how the last Sunday of the month will pass - Jyotish Nidan in Hindi

मेष आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। लोग बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन लाभप्रद रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम हो सकता है। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वृष वृष राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला फल प्रदान करने वाला है। आज व्यापार में नए सौदे मिलेंगे जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। घर कार्य में जीवन साथी का हाथ नहीं बंटाने पर उनसे कहासुनी होगी। यह कहासुनी आगे गम्भीर मोड़ ले सकती है, ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखें। मिथुन जल्दबाजी में कए गए सौदे कैंसिल करने पड़ सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को करिअर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि धैर्य से कार्य करें। दिन के अंत में पुरानी उधारी की वापसी से धन लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग है। कर्क बिखरे कार्यों को समेटने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। आपकी मेहनत का फायदा विरोधी उठाने की कोशिश करेंगे। नई योजनाओं को आज कार्यस्थल पर क्रियान्वित करेंगे। प्रभावी व्यक्ति आज जातक के संपर्क में आएंगे। दोपहर बाद आपकी मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। पुराना मित्र आपसे आज आर्थिक मदद मांग सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। सिंह आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। श्याम का वक्त परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। कन्या व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे किंतु खर्चे भी अधिक होंगे। सरकारी अटके हुए कार्य आज आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वैभव के सामान पर खर्च के आसार हैं। नई जिम्मेदारी आने से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। तुला आज का दिन जातक को शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। आज नए मित्र बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग के साथ भी संबंध मधुर बनेंगे। अतिआत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। सेहत सामान्य रहेगी। निजी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में पूँजी निवेश लाभदायी होगा। वृश्चिक अहम के कारण बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज जातक को कई नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी निकटस्थ के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के आप विश्वासपात्र बनेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। धनु सेहत को लेकर आज लापरवाही बरतना परेशानी में डाल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी खरीदने का योग हैं। रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। माता-पिता के चलते जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। मकर कार्यक्षेत्र पर आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही ना बरतें। श्याम का समय पुराने मित्र के साथ व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक बनी रहेगी। छोटी यात्रा के योग हैं। कुंभ आत्मविश्वास के साथ आज आप कार्य करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आज जातक के मान-सम्मान के वृद्धि होगी सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज पास का माहौल सकारात्मक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। मीन आज व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं देंगे, जिससे घर में अशांति का वातावरण निर्मित हो सकता है। नौकरी पेशा जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन लाभ के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। रात के समय मनोरंजन के संसाधन में व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Todays Horoscope: This is how the last Sunday of the month will pass
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays horoscope this is how the last sunday of the month will pass, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved