• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का राशिफल: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशियों का मंगलवार

Todays Horoscope: Know how Tuesday will be for 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आएगा, लेकिन ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान देता दिख रहा है। संतान से आपकी बेवजह बहसबाजी हो सकती हैं और आपके खर्चे आज आपको थोड़ा परेशान करेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। रिश्ते में चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। कार्यप्रणाली में बदलाव होगा।

वृष

निजी काम निर्धारित समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन तबादला की सम्भावना भी है।

मिथुन
लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें, बहुत ही सोच विचार कर कदम उठाना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी कमियाँ निकालेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपसी गिले शिकवे दूर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह
पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। सरकारी योजनाओं में लाभ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती आज लोगों के सामने आ सकती है। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आप अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं।

कन्या

मन सकारात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी काम को उत्साहित होकर करने के लिए रहेगा, लेकिन परिवार में यदि सदस्यों के बीच कोई आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। धन सम्बन्धी मामलों में सावधानी बरतें।

तुला
आर्थिक स्थिति मजबूत होने की सम्भावना है। दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीददारी भी कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े मामलों में आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मनोबल गिरेगा। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक
रोजगार में आ रही समस्या का समाधान होगा। मन में शांति बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो उनके लिए बेहतर रहेगा और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसंता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श के बाद जमीन-जायदाद में पैसा खर्च करें।

धनु
पारिवारिक कलह की आशंका बनी रहेगी। माँ का स्वास्थ्य बेहतर होगा। संतान पक्ष से सम्बन्धित खुशी का समाचार मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम हो सकता है और आर्थिक तौर पर स्थिति ऊहापोह की रहेगी। आज चिंता सता सकती है, इसलिए आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं।

मकर
रोजमर्रा के कामों में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माँ का खराब स्वास्थ्य चिंता बढ़ाएगा। शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर परिजनों का साथ मिलेगा। पत्नी के साथ सम्बन्धों में सुधार होगा।

कुंभ

दिन समस्याओं भरा रहेगा। संतान के कैरियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन जल्दबाजी करेंगे तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। माता-पिता की सलाह पर ध्यान दें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन

आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन मित्रों से आप अपने मन की कोई बात साझा ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में अक्समात गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। वाद-विवाद से बचकर रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Todays Horoscope: Know how Tuesday will be for 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays horoscope know how tuesday will be for 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved