• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बृहस्पति के वक्री होने से इन राशियों को होगा लाभ, क्या आप इसमें शामिल हैं जानिये

These zodiac signs will benefit due to the retrograde of Jupiter, are you involved in this, know - Jyotish Nidan in Hindi

बृहस्पति को देवगुरु माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा और भाग्य में वृद्धि करने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार 29 जुलाई, शुक्रवार से गुरु मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। देवगुुरु बृहस्पति के वक्री होने से कर्क, मकर, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। इन्हें नौकरी में तरक्की मिल सकती है और धन का लाभ भी होगा। देवगुरु बृहस्पति की स्थिति में बदलाव का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है।

देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से इन राशि वालों को होगा लाभ—
कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के नवम भाव में वक्री होंगे। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। इन्हें नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल सम्भावना है। नई नौकरी का भी ऑफर मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। नया व्यवसाय और निवेश के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। कमाई के अन्य साधन भी प्राप्त होंगे। कहीं से अचानक धन लाभ के योग हैं।

सिंह राशि
वक्री गुरु इस राशि के जातकों के लिए शुभ समय लेकर आये हैं। इस दौरान इन्हें अचानक धन का लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अधिक मुनाफा देने वाला है। सिंह राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आयेगा। यात्रा का योग बना है जो कि लाभदायी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि
इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापार अच्छा लाभ देगा। निवेश का फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These zodiac signs will benefit due to the retrograde of Jupiter, are you involved in this, know
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: these zodiac signs will benefit due to the retrograde of jupiter, are you involved in this, know, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved