यदि आपको जीते जी स्वर्ग पाने की चाहत है तो आपको केवल 999 सीढिय़ां चढनी
होगी और यहीं मिलेगा स्वर्ग का दरवाजा। लोग इस जगह को स्वर्ग का दरवाजा
यानी गेट ऑफ हैवंस कहती है।
चीन का तियानमेन माउंटेन
में करीब 1518 मीटर ऊंचे (लगभग 5000 फीट) इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची
गुफा है। इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। बताया जाता है कि
253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ
था। इसकी लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट और चौड़ाई 187 फीट है। लगभग 5 हजार
फीट की ऊंचाई पर होने के कारण ये गुफा बादलों से घिरी रहती है। संभवत: इस
कारण से ही लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने लगे।
टूरिस्ट यहां जाने के लिए सड़क के अलावा केबल वे का उपयोग भी करते हैं।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope