शुक्र को करें प्रसन्न: ये भी पढ़ें - यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष
शुक्र को प्रसन्न करने के लिये श्वेत
वस्त्र दान, हीरा, चावल, कर्पूर आदि दान कर सकते हैं। ब्राह्मणों को श्वेत
मोती दान करें। सात शुक्रवार तक कन्याओं में सफेद मिठाई का वितरण करें।
शुक्र ग्रह के मंत्र: शुक्र ग्रह की दशा-अंतर दशा में शिव स्तोत्र का पाठ व
शिव पूजन करना भी शुभ रहता है :- ओम शुं शुक्राय नम:। ओम द्रां द्री दौ स:
शुक्राय नम:। इनमें से किसी भी एक मंत्र का 16000 की संख्या या यथाशक्ति
जप कर सकते हैं।
शनि की दशा अंतर दशा:
शनि अपनी दशा में
भयानक रोगों से सामना करवाता है तो शत्रु से बार-बार भय व आक्रमण भी
दिलवाता है । शनि अपने समय में बन्धुवर्ग से विवाद, हानि, धननाश आदि करवाता
है ।
शनि को करे प्रसन्न: शनि को प्रसन्न करने के लिये सवा किलो काले तिल का
दान, काले रेशमी वस्त्रों का दान, लोहे का दान करना चाहिए। प्रत्येक शनिवार
को शनि मंदिर में तेल का दान। हनुमान उपासना। चमेली का तेल और सिन्दूर
प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर पर चढ़ाएं।
शनि के मंत्र:-शनिस्रोत का पाठ, हनुमान आराधना, मृत्युजंय मंत्रों का जाप
भी शनि शांति के लिये शुभ रहता है। ओम शं शनैश्चराय नम:। ओम शनये नम:। ओम
निलाय नम:। इनमें से किसी भी एक मंत्र का 13000 की संख्या में जप कर सकते
हैं।
पं. महेश व्यास
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope