हिंदू सनातन धर्म में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इसके साथ-साथ वह सबसे बड़ा ग्रह भी है। जानकारी के मुताबिक सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है। इस बार वे बुधवार 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर तकरीबन 1 महीने तक देखा जाएगा। ज्योतिष में सूर्य को पिता और आत्मा माना जाता है। आइये जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सावधान और किन राशियों के लिए यह गोचर होगा शुभ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष
सूर्य संक्रांति से एक महीने का समय मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके रुके काम बनेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में भी आपको फायदा होगा। व्यापार के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको काफी मेहनत करनी होगी। केवल भाग्य के भरोसे न रहें। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
वृषभ
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए काफी बेहतर और सकारात्मक होने वाला है। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के भी योग बनेंगे। इस दौरान कामकाज में आपका मन लगेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी इस दौरान लाभ होगा। हालांकि, इस अवधि में आप कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको सरकार के साथ ही बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
कुंभ संक्रांति से एक महीने तक का समय आपके लिए सामान्य से अच्छा है। आपके साहस में वृद्धि होगी। आप कुछ नया रिस्क ले सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्रा भी हो सकती है। गोचर के प्रभाव से आप में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। काम को पूरा करने में भी आसानी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे। गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान बड़ों के साथ वाद-विवाद से बचें।
कर्क
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए थोड़ी चिंताजनक रहेगी। हालांकि, यह समय आपके लिए सकारात्मक भी रहेगा। इस दौरान मेहनत से न घबराएं। जमकर मेहनत करें, आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इससे आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का भी समाधान होगा। इस दौरान बिजनेस पार्टनर और जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि, वैवाहिक जीवन में तनाव कुछ कम होगा। इस दौरान सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
सिंह
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। गोचर की इस अवधि में भी संपत्ति खासकर भूमि या वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। इस दौरान आपके ऊपर काम का बोझ भी हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। अविवाहितों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।
कन्या
सूर्य संक्रांति से एक महीने तक का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के प्रभाव से विरोधियों पर आपकी विजय निश्चित होगी। इस महीने प्रमोशन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम में बदलाव भी हो सकता है। आपको वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। इस अवधि में सेहत से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती है। सेहत से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।
तुला
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के प्रभाव से तुला राशि वाले लोगों के लिए आने वाला एक महीना काफी चैलेंजिंग रहेगा। हालांकि, इस अवधि में सट्टेबाजी से आपको आय हो सकती है। इतना ही नहीं आपको इनकम के अप्रत्याशित स्रोत भी मिल सकते हैं। वैसे, इस दौरान आपको संतान संबंधी कोई चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको बिजनेस मीटिंग में जाना हो सकता है। इस अवधि में आपको बिजनेस पार्टनर के साथ बहस से बचना चाहिए। मां के साथ भी किसी तरह का कोई मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। किसी की बात का आपको बुरा भी लग सकता है, इसलिए आपको बेहद ध्यान से काम करने की जरूरत है। इस दौरान आपका मन अशांत हो सकता है, ध्यान रखें।
धनु
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर धनु राशि वाले लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप में आशावाद देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप साहसी बने रहेंगे। हालांकि, चुनौतियां भी सामने आएंगी, लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आपके घर पर मेहमान भी आ सकते हैं। अभी आपको स्वतंत्रता पसंद होगी और आप व्यक्तिगत विकास पर भी पूरा ध्यान देंगे। वैसे, इस दौरान ज्यादा रिस्क न लें।
मकर
सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। वैसे, इस अवधि में आपको धन संबंधी कार्यों में भी काफी सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको इस अवधि में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। खानपान का भी खास ध्यान रखें।
कुंभ
इस गोचर के साथ ही सूर्य अब आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज से भी राहत मिलेगी। हालांकि अभी आपमें अहं देखने को मिल सकता है। गोचर की इस अवधि में जीवनसाथी के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार को बेहद सरल रखें, इससे फायदा होगा।
मीन
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से एक महीने तक का समय आपके लिए अच्छा होगा। विरोधी आपसे परास्त होंगे। इस दौरान विदेश से जुड़ा कोई काम करने वालों को फायदा होगा। हालांकि, इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको अत्यधिक खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी। अगर आप सट्टा आदि में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको विचार-विमर्श के बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सेहत का भी ध्यान रखें।
नोट—यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खास खबर
डॉट कॉम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।
शिवोपासना से मिलेगा आध्यात्मिक प्रकाश!
इस बार नौ नहीं आठ दिन रखे जाएंगे नवरात्रि व्रत, एक तिथि का हो रहा है क्षय
एकादशी.... तिथि को लेकर भ्रमित नहीं हों, विवेक से निर्णय करें!
Daily Horoscope