बीती 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य को नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रह शक्ति, यश और अधिकार का प्रतीक है। मकर राशि में सूर्य ग्रह के गोचर से कुछ राशि के जातक के जीवन में बदलाव आने की प्रबल सम्भावना है। यह बदलाव सकारात्मक भी हो सकते हैं और नकारात्मक भी। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिनके सूर्य के मकर राशि में आने से यह बदलाव नजर आएगा— ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष राशि—इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद साबित होगा। इन राशि के लोगों को उनके करियर (चाहे वह नौकरीपेशा हो या व्यापारी) में तरक्की मिलेगी। इनके रुके हुए कामों के बनने के आसार बन रहे हैं। साथ ही यह अतिरिक्त धन कमाने में सफल होंगे। जिसके चलते इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत रहेंगे। हाँ, माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी और चिंता हो सकती है। उनका विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि—जिन विद्यार्थियों की सिंह राशि है उनके लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद बन रहा है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिलने की उम्मीदें कुछ ज्यादा बन रही हैं। व्यापारिक लोगों के लिए यह सर्वाधिक फायदा पहुंचाने वाले बन रहे हैं। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से और ज्यादा मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिलेंगे और प्रेम सम्बन्ध सुखद रिश्तों में तब्दील होने की संभावना है।
कन्या राशि—इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इनके काम की प्रशंसा होगी साथ ही ऐसी जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना बन रही है जिससे भविष्य में इन्हें अत्यधिक लाभ होगा। व्यापारिक गतिविधियों में संलग्न जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से ये समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। इस राशि के जातक निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि—तुला राशि वालों के लिए यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। इस राशि के जातक धन जोडऩे में सफल होंगे। साथ ही यह जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलने की सम्भावनाएँ ज्यादा प्रबल हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। किन्तु पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने की सम्भावना है। विशेषकर जीवनसंगिनी का स्वास्थ्य नरम रहेगा।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानिये पितरों के निमित्त श्राद्ध करते समय क्यों धारण की जाती है कुशा
आज का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा 12 राशि के जातकों का परिवर्तिनी एकादशी का दिन
इन संकेतों से चलता है पता, नाराज हैं आपके पितर, दूर करें नाराजगी
Daily Horoscope