• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनतेरस के दिन करें इन चीजों की खरीदारी, पा सकते हैं तेरह गुणा धन

Shop for these things on Dhanteras - Jyotish Nidan in Hindi

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से ही दीपावली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। ऎसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ जरूर खरीदना चाहिए। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते है। इस दिन आप भी कुछ स्पेशल शोंपिग कर एक धन लगाकर तेरह गुणा धन पा सकते हैं।

- धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें, दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखें। अगले दिन प्रात: साबुत धनिए को गमले में बो दें। ऎसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुद्रि़ड रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है। पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले है तो आर्थिक परेशानियां आती हैं।

- धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के आदि खरीदने की परंपरा है। इससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। चांदी चंद्रमा का प्रतीक होता है और इससे घर में शीतलता आती है।

- रूद्राक्ष की माला अवश्य खरीदें।

- धनतेरस के दिन कौ़डी खरीद कर घर लाएं और अटूट धन प्राप्ति हेतु दीपावली की रात्री महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन कर केसर से रंगी कौडियां समर्पित कर पीले कप़डे में बांधकर तिजोरी में रखें।

- हथाजोडी और मां लक्ष्मी का एक साथ पूजन करें। धन संबंधित समस्याओं का निवारण होगा।

-धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें इससे सारा साल लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। दिवाली के रोज नमक के पानी का पौंछा लगाने से गरीबी दूर होती है।

- शंख को गंगाजल, गोघृत, कच्चा दूध, मधु, गु़ड आदि से अभिषेक करके अपने पूजा स्थल में लाल कप़डे के आसन पर स्थापित कर लीजिए। फिर दिवाली पूजन करें, इससे लक्ष्मी का चिर स्थायी वास बना रहेगा।

- लक्ष्मी जी का श्रीयंत्र घर में आर्थिक उन्नति और भौतिक सुख-संपदा लेकर आता है। इससे बेहतर कोई यंत्र नहीं है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और व्यापार वृद्धि के लिए श्रीयंत्र सर्वश्रेष्ठ है। श्रीयंत्र आर्थिक ऋण से मुक्ति दिलाता है और साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shop for these things on Dhanteras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanteras 2020, dhanteras, money, lack of funds, lord dhanvantari, kuber, kuber yantra, gold, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved