• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहुत आकर्षक पर्सनैलिटी के होते हैं इस मूलांक के जातक, किस्मत के भी धनी

People with this numerological number have very attractive personalities and are also very fortunate. - Jyotish Nidan in Hindi

नई दिल्ली। अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक का व्यक्तित्व और भविष्य उसकी जन्मतिथि पर आधारित होता है। इसी प्रकार किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 1 होता है। ये लोग सच में काफी खास होते हैं। ये सिर्फ लीडर नहीं होते, बल्कि ऐसे इंसान होते हैं जिनकी मौजूदगी ही माहौल बदल देती है। इनकी आवाज में जो दम होता है, बॉडी लैंग्वेज में जो कॉन्फिडेंस होता है, वह लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और एनर्जी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यही वजह है कि बिजनेस, क्रिएटिव फील्ड या राजनीति, किसी भी क्षेत्र में ये आसानी से छा जाते हैं। इनकी सोच इतनी स्ट्रैटेजिक होती है कि कोई भी मुश्किल काम इनके सामने टिक नहीं पाता। ये हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकते हैं और हर चुनौती का समाधान ढूंढ लेते हैं। लोग इनकी बातों और फैसलों से प्रभावित होते हैं, क्योंकि इनके अंदर एक प्राकृतिक इंटेलिजेंस और निर्णय लेने की क्षमता होती है। ये ऐसे लोग हैं, जो अपने आप में पूर्ण और आत्मनिर्भर होते हैं। मूलांक 1 के लोग सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, बल्कि किस्मत वाले भी होते हैं। पैसों की दृष्टि से ये धनी होते हैं, चाहे बिजनेस करें या कोई क्रिएटिव फील्ड।
ये जानते हैं कि पैसा कैसे कमाया और संभाला जाता है। इनके पास अवसरों की समझ इतनी अच्छी होती है कि वे हमेशा फायदे के मौके पर हाथ रखते हैं। ये लोग अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी के साथ-साथ बेहद प्रेरक भी होते हैं। लोग इनके आसपास रहकर खुद को बेहतर महसूस करते हैं। इनके पास नेचुरल लीडरशिप होती है और लोग इनकी सलाह और मार्गदर्शन को बहुत मानते हैं।
इनके भीतर का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता इन्हें भीड़ में अलग बनाती है। मूलांक 1 के जातक चुनौतियों से डरते नहीं। इन्हें चुनौती जितनी पसंद है, उतना ही वे सफलता का स्वाद भी लेते हैं। मुश्किल हालात में भी ये धैर्य नहीं खोते, बल्कि स्थिति का लाभ उठाकर खुद को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि ये जीवन में लगातार तरक्की पाते हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People with this numerological number have very attractive personalities and are also very fortunate.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, date of birth, numerology, personality, future, root number 1, life path number 1, special qualities, sun, leadership, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved