• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन 4 राशि के लोग होते हैं बहुमुखी प्रतिभा के धनी, क्या आप हैं इस राशि में

People of these 4 zodiac signs are rich in versatility, are you in this zodiac - Jyotish Nidan in Hindi

जन्म के साथ ही हमारा नामकरण होता है, नामकरण का पहला अक्षर हमारी राशि को तय करता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। व्यक्ति का नाम इन्हीं 12 राशियों पर होता है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ हमारे बुर्जुगों का भी यही कहना है कि जातक का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्यफल का आंकलन राशियों के आधार पर ही किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों में से 4 ऐसी राशियों को बताया गया है जिनसे जुड़े लोग एक समय में कई काम कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन 4 राशियों पर जिनके व्यक्ति मल्टीटास्कर कहे जाते हैं—
सिंह—सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस राशि के लोगों को मल्टीटास्किंग पसंद होती है। इस राशि के लोग दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले होते हैं। साथ ही यह अपना कौशल दिखाने के लिए तत्पर रहते हैं। मौका मिलते ही यह अपना कौशल दिखाते हैं। ये ज्यादा विचार करने वाले माने जाते हैं।
कर्क— इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह आलस्य से दूर रहते हैं। एक ही समय में यह कई काम आसानी से पूरा कर लेते हैं। साथ ही मल्टीटास्कर होते हैं। अपने काम पर यह अत्यधिक फोकस करते हैं जिसके चलते इन्हें सफलता जल्दी मिलती है। अपने व्यवहार, अपनी कार्य शैली के बूते पर यह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
वृश्चिक—इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि वाले बेहद मेहनती और मल्टीटास्कर होते हैं। अपने कार्य को पूरा करने के लिए यह लोग पूरी मेहनत करते हैं। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लोग अपने काम को समय से पहले पूरा करने में विश्वास रखते हैं।
मीन—इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं। मीन राशि के लोग एक समय पर कई काम करने की क्षमता रखते हैं। इन्हें समय बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। ये जिस काम को ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
नोट—यह आलेख ज्योतिषशास्त्र की जानकारियों पर आधारित है।Khas Khabar.Com यह दावा नहीं करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of these 4 zodiac signs are rich in versatility, are you in this zodiac
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people of these 4 zodiac signs are rich in versatility, are you in this zodiac, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved