• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन तारीखों को जन्मे लोग होते हैं किस्मत के बादशाह, आसानी से मिलती है हर चीज

People born on these dates are incredibly lucky; everything comes easily to them - Jyotish Nidan in Hindi

नई दिल्ली। अंक शास्त्र के अनुसार कुछ लोग जन्म से ही खास होते हैं, खासतौर पर 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग, जिनका मूलांक 1 माना जाता है। मूलांक 1 सूर्य का नंबर होता है, इसलिए इसके जातकों को किस्मत का बादशाह भी कहा जाता है। ये लोग ऊर्जा से भरपूर, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली होते हैं। मूलांक 1 वाले लोग अपनी जिंदगी को अलग अंदाज में जीते हैं। उनका जीवन स्वाभिमान, आत्मसम्मान और सफलता से भरा होता है। ये लोग कभी भी अपने आत्मसम्मान के लिए समझौता नहीं करते। चाहे बिजनेस हो, नौकरी हो या सोशल लाइफ, ये हर जगह अपनी छाप छोड़ते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करने में पीछे नहीं हटते और हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। स्वतंत्रता इनके लिए बहुत मायने रखती है। ये किसी के दबाव में नहीं आते और अपने फैसले खुद लेने में यकीन रखते हैं। जोखिम लेना इन्हें डराता नहीं, बल्कि ये इसे चुनौती की तरह लेते हैं। इनका यही स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग और खास बनाता है।
मूलांक 1 वाले लोगों की लाइफस्टाइल भी अच्छी होती है। कपड़े, रहन-सहन, गाड़ियां और स्टाइलिश जीवन इनके व्यक्तित्व का हिस्सा होते हैं। ये अपने परिवार और दोस्तों पर खर्च करने में कभी कंजूसी नहीं करते। इन्हें अपने और अपने करीबियों के लिए आराम और सुविधाएं देने में खुशी मिलती है। लग्जरी गाड़ियां, अच्छे घर और स्टाइलिश कपड़े इनके ठाठ-बाट का हिस्सा होते हैं। प्यार में भी ये लोग बहुत जोशीले और उत्साही होते हैं। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इनके जुनून, ऊर्जा और पावर को समझे।
ये अपने पार्टनर को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन बदले में वे सम्मान और वफादारी की उम्मीद रखते हैं। लेकिन, कभी-कभी ये जिद्दी और अहंकारी भी हो सकते हैं। ये जल्दी फैसले लेते हैं और अपनी बात पर अड़े रहते हैं, जो कभी-कभी रिश्तों में तनाव ला सकता है। 1 और 8 (शनि) के बीच हमेशा टकराव की संभावना रहती है, इसलिए इनके लिए ये महत्वपूर्ण है कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। वहीं, 3, 5 और 6 मूलांक वाले लोग इनके लिए अच्छे माने जाते हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People born on these dates are incredibly lucky; everything comes easily to them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, numerology, ruling number 1, sun, surya, destiny, leadership, confidence, ambition, special qualities, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved