• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

गुरुवार को जन्मे लोग होते है ज्यादा मोटे, जानिए कैसा होता है उनका व्यवहार...

किसी भी कुंडली को बनाते समय इस बात पर भी ध्यान दिया जाता है कि उस व्यक्ति का जन्म किस दिन हुआ था। दरअसल, सप्ताह के दिन भी इंसान के गुणों और स्वभाव पर असर डालते हैं। अगर किसी का जन्म गुरुवार को हुआ है तो माना जाता है कि वह व्यक्ति समझदार और साहसी होने के साथ ही महत्वाकांक्षी भी होगा। वार के हिसाब से अगर बात करें तो गुरुवार को सप्ताह का पांचवां दिन माना गया है और इसके स्वामी देवता बृहस्पति माने जाते हैं। गुरुवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों में लीडरशिप क्वालिटीज जबरदस्त होती हैं तो ये अनुशासन के मामले में काफी कठोर होते हैं। यही वजह है कि खुशमिजाज होने के बावजूद लोग इनके साथ ज्यादा देर तक रहना पसंद नहीं करते।

गुरुवार को जन्म लेने वाले लोग का व्यक्तित्व प्रभावी होता है। यही वजह है कि लोग इनसे बहुत जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। तीक्ष्ण बुद्धि के चलते समस्याओं का आसानी से समाधान निकाल लेने वाले इन लोगों को ऑफिस में काफी सराहा जाता है। इसी गुण के चलते इनके दोस्त भी जल्दी बन जाते हैं और इनमें से कुछ इनके प्रति खासे समर्पित भी रहते हैं। गुरुवार को जन्मे लोगों की एक और खास बात होती है कि वे लॉन्ग टर्म प्लानिंग की बात नहीं करते।

इनका मकसद हमेशा आगे की छोड़ आज को अच्छी तरह जीने का रहता है। अगर लुक्स की बात करें तो गुरुवार को दुनिया में आने वाले लोग आमतौर पर औसत से लंबी कदकाठी के होते हैं। ऐसे लोग अक्सर साफ रंग के होते हैं और दिखने में आकर्षक होते हैं। इनके स्वभाव और बातचीत के लहजे से लोग इनकी ओर खिंचे आते हैं। वैसे ये दूसरों से काम निकालना भी बखूबी जानते हैं। लेकिन धोखा देने इनके नेचर में नहीं होता। वहीं ऐसे लोग साज सज्जा, सैर सपाटा, खाने पीने के शौकीन होते हैं। खुद के साथ ये दूसरों पर भी खर्चते हैं इसलिए इनके हाथ में पैसा ज्यादा रुकता नहीं है।

इन क्षेत्रों में बना सकते है कैरियर...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People Are Born On Thursday, Know According to your Personality
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people are born on thursday, according to your personality, people are born on thursday they should do, thursday born person are wise, dharm news, astro news, astrology news in hindi, vastu tips, jeevan matra, astrology, vastu tips for home, vastu tips to getting success, vastu tips in hindi, vastu tips in hindi for home, vastu tips for success hindi, hindi vastu tips for home, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved