• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा आज, इन राशि वालों को होगा लाभ और इनको रहना होगा सावधान

सिंह राशि—इस राशि के विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की कमी हो सकती है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च अधिक रहेंगे।
कन्या राशि—कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
तुला राशि—इस राशि वालों को अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत में संयम बरतें। दाम्पत्य जीवन में दरार आने की सम्भावना है। प्रयास करके जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर उलझाव मोल न लें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि—वृश्चिक राशि वालों को अपने पिता का पूरा साथ मिलेगा। इन्हें पिता की ओर से धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। उनका ध्यान रखना होगा। स्वयं आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी बात को लेकर धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। साथ ही इन्हें बातचीत में संयत रहना होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
धनु राशि—अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।
मकर राशि—आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों से भेंट होगी।
कुंभ राशि—आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु खर्चों में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। शैक्षकि कार्यों में सफलता के योग है।
मीन राशि—आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा।
नोट—यह आलेख ज्योतिषशास्त्र की जानकारियों पर आधारित है। खास खबर डॉट कॉम यह दावा नहीं करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

यह भी पढ़े

Web Title-Paush Shukla Paksha Pratipada on January 3, people of these zodiacs will benefit and they will have to be careful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paush shukla paksha pratipada on january 3, people of these zodiacs will benefit and they will have to be careful, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved