• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

धन प्राप्ती के लिए शनिवार को करें एक रोटी का ये उपाय

शनि को प्रसन्न करने के लिए बताए गए खास उपायों में से एक उपाय है किसी कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाना। अधिकतर लोग प्रतिदिन कुत्ते को रोटी तो खिलाते ही हैं ऐसे में यदि रोटी पर तेल लगाकर कुत्ते को खिलाई जाए तो शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है।

माना जाता है कि कुत्ता शनिदेव का वाहन है और जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि अति प्रसन्न होते हैं। शनि महाराज की प्रसन्नता के बाद व्यक्ति को परेशानियों के कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। साढ़ेसाती हो या ढय्या या कुंडली का अन्य कोई दोष इस उपाय से निश्चित ही लाभ होता है।

कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाने से शनि के साथ ही राहु-केतु से संबंधित दोषों का भी निवारण हो जाता है। राहु-केतु के योग कालसर्प योग से पीड़ित व्यक्तियों को यह उपाय लाभ पहुंचाता है। इसके साथ व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ानी चाहिए।

बुरे कार्यों से स्वयं का बचाव करें।शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति जीवों की सेवा करता है, उन्हें खाना खिलाता है उससे सभी देवी-देवता अति प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने पर व्यक्ति के पिछले जन्मों के पापों का क्षय होता है और पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है। इसी पुण्य के प्रभाव से हमारी समस्याएं दूर होती हैं।


ये भी पढ़ें - इन पुत्रों के नाम याद करने भर से, लक्ष्मी दौडी चली आएंगी

यह भी पढ़े

Web Title-On Saturday this solution of a roti will fill the Lifei with miracles
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saturday, solution of a roti, miracles, zodiac sign, planet, horoscope, astrilogy, vastu, vastu tips for career, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved