सनातन धर्म में
दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह मात्र रिवाज के लिए नहीं किया
जाता, वरन् दान करने के पीछे विभिन्न धार्मिक उद्देश्य बताए गए हैं। दान एक
त्याग है जो भविष्य की खुशियों का ताला खोलता है। दान करने से व्यक्ति के
जाने अनजाने में किए गए पापो के परिणाम कम हो जाते है। दान करने से जीवन
में सुख समृधि शांति बढती है। मनुष्य का किया हुआ दान कभी न कभी उसके
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दान करना एक बहुत अच्छी बात है पर
कभी अपने किए हुए दान पर अहंकार ना करे। ना ही किसी भी समय अपने दान का
गुणगान करे। दान हमेशा निस्वार्थ भाव से ही करना चाहिए। दान देने से
व्यक्ति को जिंदगी से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन कई
बार इंसान नासमझी या भूल से ऐसी वस्तुओं का दान कर देता है, जो फायदे की
जगह नुकसान पहुंचाने वाली होती है। इन वस्तुओं का दान अपके लिए पुण्य की
जगह पाप का कारण बन सकता है। आइए जानते है कौन-सी हैं वे वस्तुएं और उनका
दान करने पर आपको किन परेशानियों का सामना करना पड सकता है। शास्त्रों
में कहा गया है कि यदि आप गलत वस्तुओं का दान करते है तो आप अपने दुर्भाग्य
को जगाते है। अत: ध्यान से पढे की आपकी किन चीजो का दान नही करना चाहिए।
इन राशियों पर है शनि दोष, ये उपाय दिला सकते हैं शनि दोष से मुक्ति
हस्तरेखाओं से जान सकते हैं अपने करियर के बारे में
सूर्य के राशि परिवर्तन से इन 7 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Daily Horoscope