हाल में सूर्य ने तुला राशि में प्रवेश किया था और अब गुरुवार, 21 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे मंगल कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। ज्ञातव्य है कि तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। मंगल 4 दिसंबर तक तुला में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल के तुला राशि में आने से वर्षा की स्थिति समान्य हो जाएगी। भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के योग बन सकते हैं। गुरुवार, 21 अक्टूबर को चंद्र मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग में किए गए शुभ काम जल्दी सफल हो सकते हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें, पीले वस्त्र चढ़ाएं। केले और बेसन का लड्डू का भोग लगाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। जयपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित भगवान सहाय जोशी के अनुसार गुरुवार, 21 अक्टूबर को मेष, सिंह, मकर और मीन राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। मंगल मकर राशि में उच्च का होता है और कर्क में नीच का हो जाता है। तुला राशि वालों के लिए सम्प्रभावी रहेगा। तुला और कुंभ राशि के लोग सतर्क रहकर काम करेंगे तो परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिन पर मंगल के तुला राशि में आने और गुरुवार को मानस नामक शुभ योग बनने का प्रभाव नजर आएगा—
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope