• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अंगूठे पर निशान खोलते है गुप्त राज, जानिए कैसे!

हमारे शरीर पर मौजूद विभिन्न शरीरिक अंगों में से हमारे हाथ-पांव काफी महत्वपूर्ण माने गए हैं। वैसे तो हर एक शारीरिक अंग का अपना महत्व एवं जरूरत है, लेकिन अगर हाथ-पांव की बात करें तो इनकी भूमिका हमारी लाइफ में छोटी नहीं है। आज हम आपको हाथों के अंगूठे के बारे में बताने जा रहे है जिससे व्यक्ति के व्यवहार का पता चलता है।

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। हाथों की बनावट, हथेली और उंगलियों की बनावट को देखकर व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें बताई जा सकती हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। समुद्रशास्त्र के अनुसार इन्हें देखकर धन दौलत से लेकर व्यक्ति के बारे में कई गुप्त राज जाने जा सकते हैं।

जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है अर्थात आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार उनमें हठ की कमी रहती है। ये लोग मौके को पहचानने में सक्षम होते हैं तथा परस्थितियों के अनुसार खुद को असानी से ढाल सकते हैं। परन्तु इन लोगों में एक कमी होती है कि ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं। परन्तु खर्च अधिक करने के कारण बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है। जिन लोगों के अंगूठे का ऊपरी भाग अंगूठे के नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह बहुत चालाक और स्वार्थी होते हैं। इन व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mark on thumb tell lots of things
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: astrology and vastu information, palmistry thumb meaning, astrology news in hindi, palmistry news in hindi, hands line, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved