• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिन लोगों के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल होता है उनका वैवाहिक जीवन...

Marital life of people who have mole on left side of upper lip - Jyotish Nidan in Hindi

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आज हम आपको चेहरे पर पाए जाने वाले तिल के बारे में बताएंगे कि आखिर समुद्र शास्त्र क्या कहता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।

कुछ लोगों के माथे के बीच में तिल होता है। इन लोगों को भाग्यशाली माना गया है। जिनके माथे के बाएं हिस्से पर तिल होता है उनमें धन खर्च करने की आदत पाई जाती है। कुछ लोगों की आंखों में भी तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के भले के बारे में काफी सोचते हैं। ये ईमानदार भी होते हैं।
कुछ लोगों की नाक पर तिल पाया जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग अपने करियर को लेकर बहुत ही फोकस रहते हैं। ये सफलता पाने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। साथ ही इन्हें प्यार बहुत जल्दी हो जाता है।
समुद्र शास्त्र में होठों पर स्थित तिल के बारे में भी बताया गया है। कुछ लोगों के ऊपरी होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है। कहा जाता है कि इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है।

कुछ लोगों के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल होता है। बताते हैं कि इनका वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है। दाएं गाल पर तिल धारण करने वालों के धनवान होने की मान्यता है। वहीं, बाएं गाल पर तिल वाले भी खूब धन खर्च करते हैं। बता दें कि ठोड़ी के तिल को भी शुभ माना गया है। ऐसे लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marital life of people who have mole on left side of upper lip
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vastu shastra, people right cheeks, mole marks, marital life, behavior, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved