• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

लोहड़ी 2018 : इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, सभी दुखों का होगा निवारण

लोहड़ी उत्तर भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसे पंजाब के लोगों के लोगों द्वारा सबसे धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब के अतिरिक्त यह त्योहार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी कई हिस्सों में जोर शोर से मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है। यह पर्व फसल कटाई के मौके पर बोनफायर जलाकर मनाया जाता है। बोनफायर के चारों तरफ लोग घूमकर नाचते हैं और अग्नि में प्रसाद डालते हैं।

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त --
लोहड़ी के पर्व की पंजाब में अलग ही धूम होती है। यह पर्व भांगड़ा और गिद्दा के लिए फेमस है। कहा जाता है इस दिन किसान खेत में आग जलाकर अग्नि देवता से अपनी जमीन को आशीर्वाद देकर उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रार्थना करता हैं। पूजा के बाद सभी को प्रसाद बांटा जाता है। लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजे के बाद होता है। इस साल 13 जनवरी शनिवार को देश और विदेश में लोहड़ी का यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस त्योहार को आप सूर्यास्त के बाद थोड़ा अंधेरा होने के बाद यानी शाम 6 बजे के बाद कभी भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lohri 2018 puja vidhi shubh muhurat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lohri 2018, lohri puja vidhi, lohri shubh muhurat, lohri, hindu festival makar sankranti, happy lohri 2018, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved