कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास
डगमगा सकता है, जो हफ्ते के मध्यभाग में ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ
वैचारिक मतभेद हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
व्यापारी वर्ग किसी पर आंखमूंद कर विश्वास करने से बचे, यही उत्तम रहेगा।
कारोबार में नई योजना बनेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किस्मत आपका भरपूर साथ
देगी। स्वास्थ्य में आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...
सिंह
लग्नराशि : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम
बढ़ाचढ़ा रहेगा, जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। भूमि भवन
से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। अचानक यात्रा तथा खर्चे से
परेशानी हो सकती है। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश मैं हैं, उनको
सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। कामकाज की अधिकता
रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह आपके
मान-सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत है। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग
के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।
आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को
अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत करनी पड़ सकती है। संतान से
तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ हो सकता है।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope