कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आपके सुखों में वृद्धि होगी। मकान तथा
वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं तथा भवन को सजाने हेतु कुछ खरीदारी कर
सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। सिरदर्द तथा ब्लडप्रेशर की
तकलीफ उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नजर
आएंगी। धन-संबंधी मसलों में सतर्कता रखें। ये भी पढ़ें - यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष
सिंह लग्नराशि : इस
सप्ताह शुरुआती दिनों में सेहत तथा खर्च को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे
तथा आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कार्यो में
सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद
से बचें। छात्रों के लिए हफ्ता सामान्य रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस
सप्ताह व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी।
नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। समाज में
मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र
में कठिनाइयां आ सकती हैं। धनलाभ की अपेक्षा खर्च की अधिकता बनी रह सकती
है। सेहत संबंधी मामलों में आपको कुछ तकलीफ मिल सकती है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope