इस सप्ताह फिर आपके लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी होंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह धन के आवागमन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विधार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कई प्रकार के विचारों के चलते मन विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ तनाव दे सकता है, वाणी पर संयम रखें।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते सरकारी तथा प्रॉपर्टी के कार्यो में आपको लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह उत्तम समाचार और आर्थिक लाभ की संभावना है। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी गण प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
मिथुन लग्नराशि : इस हफ्ते भाग्य का साथ आपको कोई लाभ दिला सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन से जुड़ी समस्याओं में इस हफ्ते आपको राहत मिलेगी। अचानक से अटका हुआ पैसा इस हफ्ते आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्कता बनाए रखें। हफ्ते का अंत कुछ समस्या दे सकता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का आज का दिन
चमत्कारी है कपूर, जीवन को संवारने का काम करता है यह
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
Daily Horoscope