नववर्ष के
दूसरे सप्ताह में हम फिर आपके लिए लाए हैं, आपकी लग्नराशि पर आधारित
कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने
वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना
फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी
पड़ सकती हैं। (20:55) ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा
रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मान-सम्मान की
प्राप्ति करेंगे। भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यो में रुकावट तथा
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य बनी रहेंगी।
सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है और आप विलासिता सामग्री पर खर्च कर सकते हैं।
वृषभ
लग्नराशि : यह सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से
दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में
प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी
में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन
लग्नराशि : इस सप्ताह आपको अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है।
पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी
पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दांतों में तकलीफ
उत्पन्न हो सकती है, सचेत रहें। व्यापारिक साझेदारों से मतभेद की स्थिति
उत्पन्न हो सकती है। माता को तकलीफ रह सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य
रहेगी।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope