आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते धार्मिक कार्यो के प्रति आपका रुझान अधिक बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य भाग में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ दे सकता है। व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें, उचित रहेगा।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। धन का व्यय अधिक हो सकता है। इस हफ्ते आलस्य के कारण आपका कोई कार्य अधूरा रह सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। धन का लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देगा।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते व्यापार से संबंधित कुछ अच्छे लाभ आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते व्यापार के संदर्भ में आपका लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। यात्रा का योग बन सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
घर में सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है उसका वास्तु के अनुसार निर्मित होना
बाथरूम के ये वास्तु टिप्स घर में लाएंगे सुख-समृद्धि
सोमवती अमावस्या को है शनि जयंती, जानिये शुभ मुहूर्त
Daily Horoscope