कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने सभी कार्यो में शुभ
परिणाम प्राप्त होंगे। चल रही दिक्कतें इस हफ्ते समाप्त हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा
वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापारिक वर्ग के लोगों को अचानक धन
वृद्धि के योग बन सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखें तथा
आलस्य से बचें। धन के लिहाज से यह पूरा हफ्ता आपके लिए लाभकारी बना रहेगा।
इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान दे सकते हैं तथा उस पर धन खर्च भी
करेंगे। ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को शुरुआती
दिनों में कुछ दिक्कतें प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते कार्य की अधिकता के
चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न
बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हफ्ते के मध्य भाग में धन
लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सेहत तथा वैवाहिक जीवन में हफ्ते का मध्य
भाग आपको परेशानी दे सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा
साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए
समय मिलजुला फल देने बाला रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या
राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कुछ आलस्य बना रह सकता है। सेहत इस
हफ्ते आपकी अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कामकाज का बोझ अधिक
रहेगा तथा भागदौड़ भी इस हफ्ते अधिक हो सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता
ठीक-ठाक बना रहेगा। संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के
मध्य भाग में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है तथा यात्रा हो सकती है। इस
हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से
जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope