आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में काम-धंधे से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर संयम रखें।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope