• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जुलाई

कर्क लग्नराशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, अत: सचेत रहें। व्यापारिक वर्ग के जातकों को इस हफ्ते अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। फालतू के कार्यो तथा खर्चो से दूर रहें। दोस्तों की मदद से कार्यो में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। किसी को दिया हुआ उधार पैसा आपको मिल सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको कई स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। शेयर से संबंधित मामलों में यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। छात्र वर्ग के अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा तथा उनको लाभ भी मिल सकता है। संतान संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ समाचार दे सकता है। धार्मिक कार्यो पर आपका धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या लग्नराशि : इस राशि के जातकों को कोई मानसिक तनाव इस हफ्ते परेशान कर सकता है। यह पूरा हफ्ता आपके लिए भागदौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते दैनिक कार्यो के लिए आपको अधिक परिश्रम की जरूरत महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखे लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता का दिन सामान्य बना रहेगा। माता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ परेशानी दे सकता है। यात्रा के योग रहेंगे। धन का खर्च भी बना रहेगा।


ये भी पढ़ें - ऎसा करने से चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़े

Web Title-Know your weekly horoscope based on your Ascendant from July 11 to 17
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annual horoscope, know your weekly horoscope, lagna rashi, 11 to 17 july, kalashanti astrologyweekly, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved