• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जनवरी

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके मनमुटाव संभव है, इसलिए दाम्पत्य जीवन में कोई उथल-पुथल बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते अहं को अपने से दूर रखें। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता परिश्रम वाला बना रहेगा। इस हफ्ते साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपको लाभ दे सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती भाग में दौड़भाग अधिक बनी रह सकती है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए परिश्रम वाला बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में आपको लाभ तथा शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके अधूरे कार्य पूर्ण करा सकता है। इस हफ्ते आपके धन कोष में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको शारीरिक थकावट परेशान कर सकती है। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। धन का खर्च अधिक बना रह सकता है। शत्रु वर्ग से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अचानक धन का लाभ मिलने से प्रसनत्ता होगी। इस हफ्ते जरूरी कार्य को लेकर किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें। मित्र वर्ग आपको हानि पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलने के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य में अचानक कोई खर्च आपके सामने आ सकता है। यात्रा का योग रहेगा। इस हफ्ते किसी काम को लेकर अधिक दौड़ भाग हो सकती है। इस हफ्ते आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें - यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष

यह भी पढ़े

Web Title-Know the weekly horoscope based on your marriage zodiac 17 to 23 January
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annual horoscope, know your weekly horoscope, 17 to 23 january, kalashanti astrologyweekly, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved