कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में
अच्छे लाभ मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अपने अहंकार को दूर रखें तो
उचित रहेगा। इस हफ्ते आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। छात्र वर्ग के
लिए हफ्ता भटकाव वाला बना रह सकता है। किसी बात को लेकर संतान के साथ आपके
संबंध बिगड़ सकते हैं। लाभ से जुड़े मामलों को लेकर आपका परिश्रम इस हफ्ते
अधिक बना रह सकता है। अचानक धन का लाभ आपको प्रसनत्ता दे सकता है।
नकारात्मक विचारों से अपने आप को दूर रखें। ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
सिंह लग्नराशि :
इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक कामकाज बना रह सकता
है। अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलना आपके लिए लाभदायी रहेगा।
प्रेमी वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। पेट से संबंधित कोई परेशानी
आपके लिए बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।
पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे तथा उस पर धन
खर्च होगा। कही अटका हुआ धन मिलने से आपकी जमापूंजी में वृद्धि के योग
रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए सफलता देने वाला रहेगा।
कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। यह
हफ्ता आपके लिए कुछ आलस्य भरा बना रह सकता है। कुछ व्यर्थ के खर्च आपके
लिए बने रह सकते हैं। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको सामान्य फल देने वाला
रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का उचित सहयोग आपको मिलेगा। छात्र वर्ग को
अपने किसी प्रोजेक्ट पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अचानक धन का लाभ
मिल सकता है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनसे आपको लाभ
भी मिल सकता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope