ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रह एवं नक्षत्रों के निमित्त दान करना शुभ
माना गया है। जब जन्म कुंडली, वर्ष कुंडली ग्रहगोचर आदि में ग्रह खराब
स्थिति में होने के कारण जातक के जीवन में कष्ट, बाधा, रोग, कलह,
ऋणग्रस्तता, वाद-विवाद आदि समस्याएँ आ रहीं हों तो अरिष्ट निवारण के लिए
ग्रहों से सम्बंधित वस्तुओं का दान किया जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दान के
तीन प्रकार बताये गए हैं। निःस्वार्थ भाव से बिना किसी लोभ-लालच के किया
गया दान सात्विक, फल प्राप्ति की आशा से किया गया दान राजस तथा श्रद्धा भाव
के बिना कुपात्र को किया गया दान तामस प्रकृति का होता है। तीनों प्रकार
के दान में सात्विक दान सर्वश्रेष्ठ होता है।
वैसे तो दान कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है, परंतु धार्मिक एवं
तीर्थस्थल, मंदिर, गौशाला, गुरुद्वारा, पूजा या धर्मस्थल आदि पर दान देना
विशेष शुभ माना गया है। क्योंकि इन स्थानों पर मन एवं ह्रदय के इष्टदेव में
रम जाने से अहंभाव नहीं आता हा जो कि दान की सार्थकता के लिए आवश्यक है।
दान
के लिए उचित अवसर की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। जब भी ह्रदय में दान की
भावना जागृत हो, तत्काल उसे पूरा करना चाहिए। परिवार में किसी नए सदस्य का
जन्म होने, जन्म दिवस या विवाह समारोह होने, पूर्णिमा, संक्रांति,
सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, त्रयोदशी संस्कार अथवा श्राद्ध कर्म के समय किया
गया दान अक्षय फल प्रदान करने वाला होता है।
मृत्यु का आभास
होने पर भी किया दान इहलोक के साथ परलोक के लिए भी कल्याणकारी माना गया
है।
दान हमेशा सुपात्र को ही दिया जाना चाहिए। कुपात्र एवं अयोग्य व्यक्ति को
अशुभ फल देने वाला होता है। विद्वान, वेदपाठी, धर्मनिष्ठ, सत्यनिष्ठ और
सांसारिक विरक्त व्यक्ति क पूर्ण श्रद्धा के साथ सां करने से दान का
प्रभाव और फल कई गुना अधिक सार्थक हो जाता है।
किसी
जरूरतमंद, भूख-प्यास से व्याकुल याचक को उसकी ज़रुरत के अनुसार कोई उपयोगी
वास्तु, वस्त्र, खाद्यान, भोजन आदि का दान भी शुभ माना गया है। नवग्रहों
उस ग्रह से संबंधित वार क करना अधिक शुभ है। दान रविवार क, चंद्र का
सोमवार को, मंगल मंगलवार को, बुध का बुधवार को, गुरु का ,शुक्र का
शुक्रवार को तथा शनि ग्रह शनिवार को ही करना चाहिए।
नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शुभ करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अशुभ
ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दान किया जा सकता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope