कर्क: पूरा दिन मानसिक चिंताओं में बीतेगा। ऐसा लगेगा कि जैसे सारी
समस्याएं एक साथ इकट्ठी हो गई हैं। लोगों से संबंध बनाए रखने के लिए आपको
परिश्रम करना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को बचाए रखने के लिए भी आपको
चिंता करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार है और किसी एक मामले में ही
अच्छी आमदनी करके कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने की चेष्टा करेंगे।
आर्थिक लाभ के लिए आप कोई नया प्रयत्न भी कर सकते हैं और उसमें आपको कोई
बाहरी मदद भी मिल सकती है। कानूनी विवाद को लापरवाही से नहीं लें और
सावधानी के साथ समाधान निकालने की चेष्टा करें। किसी बात को लेकर भाइयों
में आपसी मतभेद नजर आएगा। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि विवाद के क्षणों
को आप कैसे निकाल पाते हैं। ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय
सिंह: समय अत्यंत महत्व का बना है पर किसी
महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में बड़ी दुविधा रहेगी। लाभ या हानि तय नहीं कर
पाएंगे और इसीलिए कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल जाएगा। आप जितना अधिक
चिंता करेंगे, उतना ही उलझन बढ़ती जाएगी। अपने से वरिष्ठ लोगों का मार्ग
दर्शन लेने की चेष्टा करें, जिससे काम आसान हो जाएगा। यदि नौकरी करते हैं
तो अधिकारियों की प्रसन्नता मिल सकती है परन्तु अच्छा काम करने की नसीहत भी
मिल सकती है। पिता या गुरु जैसे लोग आपका उचित मार्गदर्शन करेंगे। कार्य
पद्धति को और अच्छा बनाने के लिए आप कई उपाय सोचेंगे और उनमें से एक पर काम
करने का निर्णय ले लेंगे परन्तु आज न तो नया काम करना उचित है और न ही
यात्रा के लिए शुभ दिन है। खर्चा भारी होने वाला है परन्तु आपके पास खर्चे
की पूर्ति का उपाय नहीं है।
कन्या: आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और
आपके किए गए प्रयासों का फल नजर आने लगा है। आज यदि कोई व्यावसायिक वार्ता
होने वाली है तो उसे आगे के लिए टाल देना ही उचित होगा। नौकरी करते हैं तो
सावधानी बरतें और अपने सहयोगियों के मन में चल रही बातों को जानने की
चेष्टा करें। किसी महत्वपूर्ण काम को समूह के स्तर पर करना ही उचित रहेगा।
आप अकेले उसे नहीं कर पाएंगे। विवाद की स्थिति में आपको ऊपरी समर्थन
मिलेगा। अधिकारियों या न्यायालय से काम निकलवाने में आज आसानी रहेगी।
थोड़ा-सा भी ध्यान दे लिया तो इन दफ्तरों से एक काम निकलवा लेंगे। संतान की
किसी गतिविधि से आज प्रसन्नता रहेगी। उन्हें लाभ हो सकता है। आज साथ में
कुछ समय भी बिता सकते हैं। यात्रा का त्याग करना ही उचित है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope