मेष: आज दिनभर प्रसन्न रहेंगे, प्रसन्नता का कोई कारण मिल भी जाएगा। जिस काम के लिए आप काफी दिन से प्रयास कर रहे हैं, उस दिशा में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ दे रहा है। थोड़ी सी मेहनत से काम भी सधेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे आपकी मदद करेंगे और कोशिश करेंगे कि किसी न किसी तरह से आपसे जुड़े रहें। भाई-बहिनों के साथ व्यवहार अत्यंत सहज रहेगा और कोई सार्थक वार्ता हो सकती है। विरोधियों की हरकतों पर ध्यान रखें, आक्षेप जैसी कोई बात आ सकती है परन्तु आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। आर्थिक लाभ का कोई नया अवसर मिले तो उसे भुना लेना ही ठीक है। छोटी यात्राएं कर सकते हैं। आज घर परिवार के साथ मौज-मस्ती का दिन है। मित्रों के साथ भी समय बिता सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: समय महत्व का हो चला है। जिन लोगों को आपसे अपेक्षाएं हैं, वे आपका काम करके देंगे परन्तु वार्ता के कौशल से उन लोगों से वादा करा लेना ठीक रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। मन में कभी-कभी असुरक्षा की भावना रहेगी परन्तु इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तो आगे के लिए स्थान सुरक्षित है। आज स्थानीय भागदौड़ तो रहेगी परन्तु बाहर की यात्रा का कार्यक्रम टाल देना ही उचित है। दैनिक कामकाज में गति लाने के लिए आपको तेज गति से निर्णय लेने होंगे, इसका तुरन्त लाभ मिलेगा। आज शाम तक एक बिगड़ा हुआ सा काम बन जाने की सम्भावना है। किसी ऐसे व्यक्ति से सहयोग मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
मिथुुन: आज ग्रह स्थिति थोड़ी सी कठिन है। कानूनी विवादों से सावधान रहें। कोई नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपनी आलोचना से सावधान रहें और उचित समाधान निकालने की चेष्टा करें। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा सुधार पर है। अगर धन प्राप्ति होती है तो ऋण के पुनर्भुगतान में रुचि लेना ठीक रहेगा। स्थानीय भागदौड़ बहुत रहेगी, एक जगह टिक कर काम ही नहीं कर पाएंगे। बाहरी यात्रा का लाभ मिल सकता है यदि उसे व्यवसायिक यात्रा में बदल दें। सरकारी लोगों से आज काम निकालना आसान रहेगा। नए लोगों से परिचय आपको लाभ दे सकता है। आपसी लाभ की वार्ता कर पाएंगे और लाभ लेने-देने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। आज कोई अप्रिय बात सामने आने पर भी आपको शांति बनाए रखना ही ठीक है। धीरज रखेंगे तो अपने-आप समाधान निकल आएगा।
16 मई को मनाई जाएगी एकदन्त संकष्टी चतुर्थी, जानें व्रत की महत्ता, पूजन विधि और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
राशिफल 15 मई 2025: जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाज़े
500 वर्षों बाद विशेष खगोलीय घटना: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर
Daily Horoscope