• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आर्थिक लाभ की नई परिस्थिति बन रही है। किसी नए व्यक्ति से कुछ भुगतान हो सकता है या घर-परिवार के व्यक्ति से लेनदेन हो सकता है। घर में कोई आवश्यकता का यंत्र खरीदने की सम्भावना है। आज पूजा-पाठ में काफी मन लगेगा। कुछ नया सीखने को मिल सकता है या किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा या धार्मिक व्यक्ति से उपदेश सुनने को मिल सकता है। जीवन संघर्ष अधिक है परन्तु उपलब्धियां भी कम नहीं हैं। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे और चल रही बाधाओं के लिए विशेष चिंतन करेंगे। आज सुबह से ही आप कई लोगों के बीच में रहेंगे। आप की कही किसी बात से लोग सहमत रहेंगे और आपकी मान्यता बढ़ेगी। नौकरी या व्यवसाय में और अधिक व्यस्त हो जाएंगे। छोटी यात्रा कर सकते हैं।
वृषभ: आज प्रात: से ही काफी उत्साह बना रहेगा। जिस विशेष काम में लगे हुए हैं, उसमें अच्छी गति आएगी। आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। किसी स्त्री की भूमिका विशेष हो जाने वाली है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिसके बारे में आपकी राय ज्यादा अच्छी नहीं है। अपने वाक्पटुता से आप अपने काम और बना लेंगे। आज वैसे भी आय अचानक बढ़ सकती है। यात्रा के लिए विशेष कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में विशेष कौशल नजर आएगा। आप कोई नई पद्धति अपनाने की कोशिश करेंगे। बाहरी लोगों का का सहयोग मिलेगा और आप खुद अपना कौशल अधिक प्रयोग करेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर सक्रिय रहेंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। आज पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।

मिथुुन: संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान आ सकता है। आपको थोड़ी अधिक कोशिश करनी पड़ेगी परन्तु कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। चाहे परीक्षा परिणाम हो या व्यवसास, बात आगे बढ़ेगी। निजी जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। किसी एक मामले पर दोनों सहमत हो जाएंगे। उससे बात आगे बढ़ेगी। वाहन की सुख-सुविधा बनी रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज का विस्तार थोड़ा परेशानी लाने वाला है और बहुत अधिक खर्चा भी होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। कोई सहयोग वार्ता आगे बढ़ाई जा सकती है। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतें। शत्रु छोटा नहीं है यद्यपि विजय आपकी ही होनी है। आज दवाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। घर में किसी न किसी को कोई न कोई कष्ट आ सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-know about your horscope today 16 july 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, piscesl, astro news, astrology news in hindi, astrology in hindi, horoscope
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved