कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को संतान की तरफ से
कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस हफ्ते धन का व्यय अधिक बना रह सकता है, अत:
सोच-विचार कर खर्च करें। इस हफ्ते किसी कार्य को लेकर व्यर्थ की दौड़भाग
बनी रह सकती है। यात्रा का योग बनेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपके लिए
लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक
जीवन अच्छा बना रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल
सिंह लग्नराशि : इस
सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती
हैं, अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाजी से बचें। इस हफ्ते अचानक धन लाभ के योग
आपके लिए बने रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता दे सकता है। आपकी
सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। माता के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते
धन का खर्च तथा यात्रा का योग बना रहेगा। धन में वृद्धि के योग रहेंगे।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या
राशि के जातकों को कामकाज को लेकर कुछ आलस्य सा बना रह सकता है। नौकरी
वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक तथा शुभ परिणाम देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते
नौकरी की तलाश में आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपमें क्रोध तथा
चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको धन का लाभ मिल सकता है।
हफ्ते के अंतिम भाग में यात्रा तथा खर्च का योग बनेगा।
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope