• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैसे बीतेगा 21.3.2023 : जानिये 12 राशियों का हाल

How will be 21.3.2023: know the condition of 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
मेष राशि के प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों की किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिलने से उनके प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। समय रहते दस्तावेज तैयार कर लें। रचनात्मक कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग है।

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। आप अपनी योजनाओं के प्रति पूरा ध्यान लगाएं। संतानों आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी। यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है।

मिथुन

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और व्यावसायिक गतिविधियों में आई रुकावट से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढऩे से आज थोड़ी समस्या रहेगी। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी आप उसे समय रहते पूरा करेगे। आर्थिक स्थिति मजबूती रहेगी.

कर्क
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ रुके हुए कामों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे और आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। धर्म कर्म में विश्वास बढ़ेगा। दूसरों को आपसे ईष्र्या होगी।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी अजनबी से बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत न करें। बेहतर सफलता के लिए कार्यप्रणाली में बदलाव करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें।

कन्या
सुख व समृद्धि बढऩे से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मक कार्य से आपको जुडऩे का मौका मिलेगा। ऑफिस स्टाफ के साथ सहयोग बैठना मुश्किल है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान हैं, तो आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपको किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

तुला
तुला राशि के जातक यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें अभी आपको कुछ समय और परेशान होना होगा। आज आप अपनी जरूरतों को ज्यादा ना फैलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। रोजमर्रा की जरूरतों पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और अधिकारियों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए परिजनों से संवाद करें। किसी पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी।

धनु
धनु राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज कामों को लेकर समस्या रहेगी, लेकिन वह आज थोड़ी मेहनत करेंगे और उनका भाग्य उन्हें बुलंदियों पर लेकर जाने वाला है। बिना सोचे कोई कार्य नहीं करें। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधानी बरतें। समय पक्ष का नहीं है।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में नहीं पडऩा है, नहीं तो तनाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

कुंभ
वित्तीय योजनाओं का विस्तार होगा। अपना काम समय पर पूरा करें अन्यथा आलोचना होगी। कमजोरी महसूस करेंगे। भ्रमण पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

मीन
मीन राशि के जातकों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य में भी आज कुछ मौसमी बीमारी आ सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपके पक्ष में लोगों का सकारात्मक नजरिया बनेगा। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How will be 21.3.2023: know the condition of 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: how will be 2132023 know the condition of 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved