• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी घर में करें ये काम, पति को मिल सकता है लाभ

How To Be Happy In Life, Vastu Ke Upay - Jyotish Nidan in Hindi

हर इंसान चाहता है कि उसका घर सुख-संपन्न रहे। अगर आप अपनी और घर की तरक्की चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र का यह उपाय आपकी जिंदगी बदल सकता है। सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और नकारात्मकता को खत्म करता है। वास्तु में किचन से जुड़ी बातें खास महत्व रखती हैं। खासतौर पर अगर घर की महिला यानी कोई पत्नी वास्तु शास्त्र के ये टिप्स को अपनाए तो पति को धन लाभ होने के संयोग बढ़ जाते हैं।

धन लाभ के उपाय...

रसोईघर में बिजली से चलने वाले उपकरण जैसे फ्रिज, मिक्सर, माइक्रोवेव, टोस्टर, जूसर आदि पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में नहीं रख पा रहे हैं तो उत्तर दिशा में रख सकते हैं।
किचन आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में हो तो ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिशा के स्वामी अग्नि देव हैं। ग्रहों में ये दिशा शुक्र की है। घर की इस दिशा में अग्नि से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए। यदि आपका किचन इस दिशा में है तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

घर के ईशान कोण मे रसोईघर का होना शुभ नहीं माना गया है। किचन की इस स्थिति की वजह से खाना बनाने में मन नहीं लगता है, परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, धन हानि के योग बनते हैं और मानसिक तनाव सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर दिशा भी रसोईघर के लिए अशुभ है। उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर देव से संबंधित है। इस दिशा में मंदिर बनवा सकते हैं, लेकिन रसोई या बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How To Be Happy In Life, Vastu Ke Upay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vastu tips in hindi, how to be happy in life, vastu ke upay, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved