मेषः आज यात्रा बिल्कुल
नहीं करें, कष्ट आ सकता है। बना बनाया काम बिगड जाएगा। आज घर में शांति रखो, किसी न
किसी बात पर आपस में कहासुनी का डर है। विरोधियों से भी सावधान रहें क्योंकि वे आपके
विरुद्ध कुछ न कुछ षडयंत्र रचेंगे यद्यपि कोई नुकसान नहीं होगा। आज सरकारी बडे लोगों
से कोई लाभ मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम निकल सकता है। प्रेम संबंधों में बहुत ही
सावधानी बरतें, कुछ दिनों में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, यद्यपि अभी कोई बहुत बडा
बिगाड भी नहीं दिख रहा है। नए प्रेम संबंध जन्म ले सकते हैं परन्तु मौज शौक की वृत्ति
को त्याग दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः घरेलू मामलों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी
के लिए आज का दिन शानदार है और वे अपनी किसी उपलब्धि से प्रसन्न नजर आएंगे। दैनिक आय
बढेगी और कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। ऋणों लेन देन या पुनर्भुगतान के लिए
अनुकूल समय है और इसके साथ ही आप एक अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। खानपान में बेहद सावधानी
बरतें क्योंकि कोई ऐसा भोजन खाने को मिलेगा जिससे आपका पाचनतंत्र गडबडाएगा। पिता का
स्वास्थ्य थोडा नरम ही रहेगा। सरकारी लोगों से कामकाज नहीं बनेंगे। यदि आप नौकरी करते
हैं तो बॉस से सावधान रहें, आज उनका क्रोध आपको सहन करना पड सकता है। आप स्वयं वाणी
में कडवाहट नहीं रखें।
मिथुनः शारीरिक कष्ट
ज्यादा रहेंगे। वात विकार या पित्त विकार के कारण आपको अच्छा नहीं लगेगा और आप बेचैन
रहेंगे। आज शत्रु बहुत प्रबल है और आपको नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं। आपको पता भी
लग जाएगा और इसीलिए आप इस विवाद में विजयी रहेंगे। संतान के लिए आज का दिन विचित्र
सा है ना उनका पढाई में मन लगेगा और अगर कामकाज करते हैं तो व्यवसाय में मन नहीं लगेगा।
जितना अधिक आप चिंता करेंगे आपकी परेशानियां उतनी ही बडी दिखेंगी। पलायन कोई रास्ता
नहीं है और आपको दृढता के साथ अपने कामकाज को पूरा करना चाहिए। एक दो दिन में परिस्थितियां
बदलेंगी। गिरने पडने से चोट लग सकती है।
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन
किसका दिन बनेगा खास, कौन रहेगा सावधान? जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope