मेषः आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मध्य रहेगा। लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे परन्तु सबको नहीं भुना पाएंगे। धन कमाएंगे और खर्च हो जाएगा। भागीदारी के मामलों मंे बिगाड होते होते बचेगा। किसी किसी मामले में बहुत अच्छा परिणाम आएगा तो किसी मामले में बहुत खराब परिणाम भी आएगा। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी से व्यवहार करने की जरूरत है क्योंकि आपके मुंह से निकली कोई भी बात दूर तक जाएगी। कोई विशेष प्रयास करके आकस्मिक धन प्राप्ति होगी परन्तु आपके नियम विरुद्ध कार्य करने का नुकसान भी झेलना पडेगा। शत्रु यद्यपि सिर उठाएंगे परन्तु परेशान हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा दिन रहेगा। कई लोग मिलेंगे, सम्मिलित रूप से काम करेंगे और अच्छे परिणाम आएंगे, भागीदारी के मामले सफल जाएंगे। दैनिक आय बढेगी, स्त्री वर्गों से अधिक मिलना होगा, खर्चों को सीमित करने की कोशिश करें क्योंकि वे नियंत्रण से बाहर हैं। पेट के रोग या उल्टी दस्त इत्यादि परेशानी ला सकते हैं। भोजन में बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनी है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और कदाचित उनके व्यापार व्यवसाय में भी थोडा कष्ट रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह बहुत शानदार समय है और आपके जीवन में भी यह सृजन का समय है। रुपए की आवश्यकता बहुत अधिक है परन्तु समय अनुकूल और उधार मिल सकता है। शर्तें नई लगेंगी तथा आप मान भी लेंगे।,
मिथुनः आज प्रातः से ही मन में उच्चाटन का भाव रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा और छोडकर भागने की इच्छा होगी। आपकी कर्तव्य भावना आपको व्यस्त रखने के लिए प्रेरित करेगी। आज थोडा संतान की तरफ से कष्ट तो कुछ नाते रिश्तेदारों की तरफ से। जीवनसाथी को बहुत अच्छा व्यवहार दें अन्यथा उनका क्रोध आपके लिए अच्छा नहीं है। आज धार्मिक कार्यों में खर्चा होगा और पूजा-पाठ में आपका मन बहुत अधिक लगेगा। दांत संबंधी पीडा रह सकती है।
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन
किसका दिन बनेगा खास, कौन रहेगा सावधान? जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope