मेषः आज अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। पिछले बकाया काम पूरे नहीं हो रहे उसकी चिंता रहेगी। किसी विशेष काम को लेकर अधिक चिंता रहेगी कि उसे आगे बढाएं या नहीं। कानूनी विवाद में शान्ति रखें, अभी समय ठीक नहीं है। घर में किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेगी और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। दैनिक आय बढ़ेगी। व्यवसाय बढ़ाने के लिए आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। आज मेल-मिलाप बढ़ेगा और काम के दबाव के बीच में कई लोगों से मिलना होगा। किसी रिश्तेदार की नाराजगी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु खानपान पर नियंत्रण रखें। पाचन तंत्र. के विकार परेशान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः आज किसी बात को लेकर वाद-विवाद की सी स्थिति रहेगी। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे और जहां काम करते हैं अपनी बात मनवाने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय करते हैं तो लाभ में रहेंगे क्योंकि आपकी जिद में लाभ छिपा है। कानूनी विवाद में शांति बरतें। आज खर्चा बहुत होगा और अकारण ही खर्चे से थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है। उनका कामकाज बढ़ेगा या शिक्षा इत्यादि में सुविधा बढ़ेगी। भागीदारी के मामलों में लाभ की परिस्थिति बन रही है। किसी भागीदार को लेकर मन में असंतोष रहेगा। अभी ऐसे ही चलने देने में फायदा हैं। संबंधों में बिगाड़ हुआ तो व्यवसाय पर असर आएगा। पुराने रोग उभरकर परेशान करेंगे।
मिथुनः किसी बहुत बड़े अनिश्चय से निकलकर कोई निर्णय ले पाएंगे और आगे बढेंगी। संतान को लेकर मन में भारी चिंता रहेगी। उनकी समस्याएं विशेष नहीं है और अपने आप हल होती चली जाएंगी। घर में भी वातावरण थोड़ा कलह का सा रहेगा और आप अपेक्षित सा महसूस करेंगे परंतु कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। खानपान मनोरंजन में दिन बीतेगा। आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। पैसा हाथ में आएगा और जाएगा। ऋण का दबाव बना रहेगा। किसी बड़े राजनैतिक व्यक्ति से या धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा और अपनी रीति-नीति की समीक्षा अवसर मिलेगा। आज कुछ अतिरिक्त सुविधा भी मिल सकती है।
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन
किसका दिन बनेगा खास, कौन रहेगा सावधान? जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope