मेष:
आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। काम-काज में सुविधा बढ़ेगी, उत्तरदायित्व बढ़ेगा।
आपको जो नया काम दिया जाएगा, उसे ढंग से सम्भाल पाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार
आएगा। आज मन की एक प्रमुख चिंता कम हो जाएगी। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। शाम के समय
किसी सामूहिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। एक महत्वपूर्ण काम हो जाने की खुशी रहेगी।
खर्चा बहुत ज्यादा है। एक तरफ लाभ दिखेगा तो दूसरी तरफ खर्चा भी बढ़ता हुआ दिखेगा।
खर्चों पर आप नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। आज एक नया खर्चा और करना पड़ जाएगा। साझा
भाव से काम करने में लाभ है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा
नहीं करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
आज खर्चा और आय में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। पहले खर्चा करना पड़ेगा और बाद में लाभ
का होने का इंतजार करते रहेेंगे। दैनिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। एक मुख्य बाधा का
निवारण होगा, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास
में तेजी आएगी। कोई नई संधि या सहयोग की बात उठेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर
आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्य क्षमता तेजी से सुधरेगी और उच्चकोटि का काम कर पाएंगे।
किसी खास घटना से मन में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आप परास्त कर पाएंगे।
भाग्य साथ दे रहा है। आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको काफी आगे बढ़ाएगा।
मिथुुन:
व्यावसायिक मामलों में आज बहुत प्रगति होगी। आपके किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा।
लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ का कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से सुधार
की कोशिश कामयाब हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मिल
बैठकर कई समस्याओं का समाधान निकल आएगा। संतान की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है।
आपको किसी अन्य का सहयोग लेना पड़ सकता है। माता के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता के
भी व्यवसाय में लाभ होगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में कोई नया अवसर हाथ लग
सकता है। अगर आपने वार्ता में कौशल दिखाया तो तुरन्त लाभ होगा।
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा आश्चिन मास के कृष्ण पक्ष द्वितीया का दिन
आज एक साथ होगा प्रतिपदा और द्वितीया का श्राद्ध, जानिये शुभ मुहूर्त
पितृ पक्ष के दौरान धरती पर आते हैं पितर, इस दौरान किया जाता है पंचबलि का कर्म
Daily Horoscope