मेष:
आपके द्वारा किए गए कार्यों में सर्वत्र प्रशंसा होगी। परिवार के व्यक्ति व भाई-बंधु
परिवार के सहयोग के लिए आगे आएंगे। कार्य को बेहतर बनाने के लिए इन दिनों जो भी प्रयास
करेंगे उनमें सफलता मिलेंगी। पुरानी उधार की राशि वसूल होगी। मेहनत रंग लाएगी। आप द्वारा
संपादित किए गए कार्यों को महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा। पुराने मित्र तो मिलेंगे ही साथ
ही नए मित्रों के साथ संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बकाया
कार्य बन जाने से हर्ष का माहौल बना रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
आज समय साधारण ही है। घर-परिवार के समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इन दिनों आपको अपनी
संगत पर विशेष ध्यान रखना होगा। रूपये-पैसे की सुविधा मिल जाएगी। जो दिन बाद और भी
शानदार समय होने वाला है। आज आय तो होगी लेकिन घर-परिवार के संसाधनों पर खर्च भी करना
पड़ सकता है। सावधानी से कार्य करें। कोई आपको बदनाम करने की कोशिक कर सकता है। आर्थिक
दृष्टि से ग्रह स्थिति मजबूत बनी है, धन की आवक बनी रहेगी।
मिथुुन:
शानदार समय बना है। पुराना रोग समाप्त होगा और तरो-ताजगी रहने से काम के प्रति हिस्सा
बना रहेगा। विरोधी को झुकाना चाहते हैं तो समय पूरी तरह आपके साथ है। इन दिनों आपका
उत्साह, साहस व ऊर्जा में वृद्धि होगी जिससे आप किसी भी चुनौती भरे कार्य को संपन्न
करने में सफलता अर्जित कर लेंगे। प्रेम प्रसंग चल रहे हों तो सफलता मिलने की उम्मीद
है। आज-कल में किसी पार्टी आदि समारोह में भाग लेना पड़ सकता है।
इन सपनों को देखने से मिलता अशुभ समाचार
जानिये राखी बांधने के शास्त्रीय नियम
रक्षाबंधन: 11 व 12 अगस्त को बांधी जा सकती हैं राखी, जानिए शुभ मुहूर्त
Daily Horoscope