• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, देखें-सभी राशि के लोगों का भविष्यफल

Horoscope Today,24  september 2019 Check astrological - Jyotish Nidan in Hindi

मेष: चंद्र का आपकी राशि में ही भ्रमण शानदार योग बनाए हुए है। शनि भी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े होंगे। जिन मामलों को लेकर आप निराशा का अनुभव कर रहे थे अब वह मामला आशानुकूल बन जाएगा। जीवन में आगे बढऩे के शानदार अवसर प्राप्त होंगे। लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी। जो लोग समाज सेवा व राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी की आवक बनी रहेगी। लोग आगे चलकर आपकी मदद करेंगे।
वृषभ: प्रतिकूल चंद्र किसी नई समस्या में उलझा सकते हैं। जिन लोगों का सहयोग मिल रहा था अब वे टेढ़े-टेढ़े चलेंगे। आपके अपने ही लोग शत्रुतुल्य व्यवहार करेंगे। बचते-बचते कोई उलझने का प्रयास करेगा। आवेश में आना ठीक नहीं अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। काम करते-करते भी अधिकारी वर्ग का उलाहना मिलेगा, डांट-फटकार मिल सकती है। मुनाफे के सौदे हाथ में आते-आते निकल जायेंगे। भागदौड़ करने के पश्चात् भी काम बनना बहुत मुश्किल है।

मिथुुन: आज ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में है जो करना है आज ही कर लें। आज अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने हुए है। जॉब की दृष्टि से नए आफर मिल सकते हैं। इन दिनों आप छोटे-मोटे प्रयासों से भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद इन दिनों आप अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम हो तो बना लें तो लाभ अर्जित होगा। आशानुकूल सफलता मिलेगी।
कर्क: गोल्डन समय चल रहा है जिसका लाभ आगे भी मिलता चला जाएगा। यदि आप राज्यसेवा से जुड़े हुए है तो वहां आपका पक्ष उभरकर सामने आएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारी वर्ग का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सुअवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन व स्थाई संपंति का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश अच्छा लाभ देगा। पूरी उम्मीद के साथ आगे बढ़ते चले, सफलता आपके कदम चूमेगी।
सिंह: आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा अत: उचित होगा कि महत्वपूर्ण कार्य को कल तक स्थगित कर दें। आज भागदौड़ करने के पश्चात् भी केवल आश्वासनों पर ही काम चलाना पड़ेगा लेकिन आज किया गया प्रयास आज शीघ्र ही लाभ देने आ रहा है। आज भजन-कीर्तन, संत्सग, संत समागम, अध्यात्म, योग, यज्ञ जैसे कार्यों के लिए उत्तम समय बना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आगे समय और भी अनुकूल आने वाला है। कल की प्रतीक्षा करें।

कन्या: ग्रह नक्षत्र आपसे रूठे हुए हैं। आज चंद्र की प्रतिकूलता भी बन रही है। शत्रु कुचक्र कर रहे हैं जिनसे आपको सावधानी रहना होगा। गुप्त षडंयत्र में फंसाने के प्रयास किए जा सकते हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना होगा। शेयर्स, लॉटरी आदि कार्य में रूचि रखते हैं तो ऐसे कार्य को फिलहाल लंबित ही रखना होगा। बनता हुआ कोई कार्य बिगड़ जाने से आपका मूड़ भी बिगड़ जाएगा। अपने जरूरी कार्य को किसी के अन्य के भरोसे ना छोड़े।
तुला: ग्रह स्थिति पक्ष की बनी हुई है। आशानुकूल लाभ होता जाएगा। घरेलु वातावरण में मिलबैठकर समस्या का समाधान कर लेंगे। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलने के योग है। कोई खास मित्र मिलेगा जो आपकी मदद करेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करते थे अब उन्हें परास्त होना पड़ेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक: जिन कार्यों के लिए आपने भागदौड़ की थी जिसका अनुकूल परिणाम आपके सामने आएगा। जो लोग रोजगार की तलाश में उन्हें रोजगार मिलने की उम्मीद है। पुराना विवाद समाप्त होने के आसार बने है। घर और बाहर आप अपने सामंजस्य वातावरण को ठीक करने में सफलता अर्जित करेंगे। कारोबार में विशेष लाभ होने की उम्मीद है। मित्रों व सहयोगियों से आशानुकूल लाभ होगा। इन दिनों आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी जिससे काम में तेजी से प्रगति होती जाएगी।
धनु: कल दोपहर पश्चात् ग्रहस्थिति शानदार बनने वाली है अत: जरूरी कार्य को आज की अपेक्षा कल पर रखें तो अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। आज भागदौड़ करने के पश्चात् भी काम बनने में संदेह है। किसी से मतभेद बढ़ सकता है। आप किस किसी भी कार्य में कार्यरत है वहां अकारण कोई नई परेशानी उत्पन्न हो सकती है लेकिन आप अपनी विन्रमता से बिगड़े हुए कार्य को सफलता से तब्दील करने में सफल हो जाएंगे। आज किया गया परिश्रम आगे लाभ देगा। कोई ठोस निर्णय लेना हो तो आज-आज ठहरे, कल से स्वत: ही ग्रह गोचर पक्ष में बनते चले जाएगे।
मकर: ग्रह नक्षत्र प्रतिकूल है। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ जाने से नीचा देखना पड़ेगा। असावधानी नुकसान कराएगी, परिश्रम धरा रह जाएगा। नौकरों के भरोसे काम ना छोड़े अन्यथा उसका खामियाजा आपको भुगताना पड़ेगा। प्रेम प्रीति से बचकर चलना होगा, अन्यथा बदनामी आ सकती है। इन दिनों अनेक प्रयास करने के बावजूद आपकी बात गुप्त नहीं रह पाएगी। प्रेम प्रसंग भी उजागर हो सकते हैं। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर चलना होगा।

कुंभ: जो करना है आज ही कर लें। ऐसी सुविधा आगे नहीं मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। इन दिनों आप उत्साह, जोश व उमंग से बढक़र कार्य को अंजाम देने में सफलता अर्जित कर लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग व आशीर्वाद भी मिल जाएगा। घर-बाहर शुभ समाचार मिलने के योग है। योजनाएं कामयाब होगी। यदि आप खेल या किसी चुनौती भरे कार्य को हाथ में लेना चाहे तो ले सकते हैं सफलता आपके कदम चूमेगी।
मीन: समय मध्यम ही है। आय-व्यय का पलड़ा बराबर ही रहेगा। समय व स्थितियों को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम को अंजाम दें। व्यापार में हानि तो नहीं होगी लेकिन लाभ की मात्रा भी अल्प ही बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। ऋण लेने जैसी स्थिति बन सकती है। घर की मरम्मत व रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। अपने बिखरे हुए कार्य को व्यवस्थित अवश्य कर लें। आंशिक धन लाभ भी हो जाएगा जिससे परिवार की जरूरत पूरी भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today,24 september 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved