• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी आपका भविष्यफल

Horoscope Today,21  september 2019 Check astrological - Jyotish Nidan in Hindi

मेष: आज आप जिस काम के लिए प्रयासरत है वह कल बनना सुनिश्चित है। महत्वपूर्ण कार्य को कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। आकाशीय ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बढ़ती चली जा रही है। शानदार ग्रहस्थिति कल से मिलना प्रारंभ हो जाएगी। धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन उत्तम है। धर्म-कर्म संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। आज आपको किसी संत का सान्निध्य भी मिल सकता है। आज का परिश्रम आगे निश्चित ही काम आएगा। अपने कार्य में जुट जाए। आश्वासन शीघ्र ही पूर्ण होंगे।
वृषभ: आज जो काम करने का प्रयत्न कर रहे हैं उसमें व्यवधान ही व्यवधान आएगे। प्रत्येक कार्य बाधित होगा। पुराना रोग तो परेशान करेगा ही साथ ही नया रोग भी उत्पन्न हो सकता है, वाहन की गति धीमी रखनी होगी। पुरानी कोई गलती उजागर हो सकती है। असावधानी नुकसान का कारण बनेगी। आपके अच्छे कार्य को भी लोग शंका की दृष्टि से देखेंगे। आर्थिक संकट बना रहेगा। किसी को उधार नहीं दे वरना राशि डूब सकती है। यात्रा टालें।
मिथुुन: जरूरी काम को आज ही पूरा कर लें। किसी भी नवीन कार्य के लिए आज पूरी तरह समय आपके अनुकूल है। पूरी मेहनत से काम में जुट जाए और उसे आज ही संपन्न करने का प्रयास करें। व्यवसाय में नए सौदे हाथ में आएगे, नए दोस्तों से संबंध भी स्थापित होंगे। किसी खास प्रेमी या अंतरंग मित्र से शुभ समाचार मिलने के योग बने है। जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। जरूरी काम को प्रथम प्राथमिकता देना होगा। कल व परसो समय ठीक नहीं है।

कर्क: चंद्र की अनुकूलता बनी हुई है जो आगे भी भरपूर लाभ देती जाएगी। जो लोग आपके कार्य की अनदेखी कर रहे थे अब वह स्वयं आगे बढक़र आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। पुरानी भागदौड़ का अनुकूल परिणाम अब सामने आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का पूर्ण सहयोग भी मिल जाएगा। राज्य कार्य में ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में बनी हुई है। राज्य संबंधी कोई भी कार्य बनवाने के लिए प्रयत्न करें, काम बनता चला जाएगा।
सिंह: आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा उत्तम रहेगा अत: अच्छा यहीं होगा कि जरूरी काम को कल पर रखें लाभ में रहेंगे। आज जिस कार्य के लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं, आने वाले दिनों में उसका शानदार परिणाम मिल जाएगा। आज हो सकता है कि काम करने पर भी यथोचित लाभ नहीं मिलें लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज जैसे-तैसे अपना समय शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर लें।
कन्या: आज काम बनाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का भी सहयोग नहीं मिल जाएगा। घर का वातावरण भी तनावपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों से सामंजस्य बनाकर चलें। स्वयं अथवा परिवार के किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिस व्यक्ति पर आपने विश्वास किया था वह व्यक्ति हानि पहुंचा सकता है। जिद्द ठीक नहीं, अपने व्यवहार में लचीलापन लाने में ठीक होगा। मिल-जुलकर चलने में लाभ होगा।
तुला: आज शानदार ग्रहस्थिति का पूरा लाभ उठाए। जरूरी काम को आज प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा कर लें। कल व परसों ग्रहस्थिति आपके पक्ष मेें नहीं रहेगी। जो लोग समाजसेवा और राजनीति में रूचि रखते हैं उनके लिए ग्रहस्थिति विशेष लाभदायक बनी हुई है। पुराने और नए दोनों प्रकार के मित्रों से भरपूर सहयोग व समर्थन मिलता जाएगा। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को कल पर नहीं टालें अन्यथा नुकसान में रहेंगे।
वृश्चिक: आकाशीय ग्रहस्थिति दिनोंदिन सुधार की तरफ बढ़ती चली जा रही है। इसके सार्थक परिणाम कल से दिखना प्रारंभ हो जाएगे। अर्थ-व्यवस्था में आज थोड़ा बहुत सुधार होगा, थोड़ा धनोपार्जन होगा। परिवार के मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक समस्याओं पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। परिश्रम बहुत अधिक होगा लेकिन आशानुकूल सफलता कल ही दिखाई देगी। आज आपके द्वारा किया गया प्रयास आगे निश्चित ही लाभ देगा।

धनु: जो करना है आज ही कर लें। लाभ मेें रहेंगे। ग्रह स्थिति पूरी तरह आज आपके पक्ष में बनी हुई है। उलझा हुआ कार्य सहजता से बनता चला जाएगा। किसी पार्टी या समारोह में भाग लेना पड़ सकता है। यदि आप किसी में उधार मांगते हैं तो तकादा करें, उधार की वसूली होने की उम्मीद बनी है। स्वास्थ्य में ताजगी रहने से काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। धनोपार्जन के योग बने है। मनोरंजन के कार्य संपन्न होंगे। सुख का वातावरण बना रहेगा।

मकर: आज की अपेक्षा कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा अत: खास काम को कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। काम करते-करते भी मेहनत धरी सी धरी रह जाएगी। किसी से बचते-बचते विवाद हो सकता है। घर में एकाएक वातावरण तनावपूर्ण हो जाएगा। जिन्हें आप अपना मित्र समझ रहे थे वह लोग पीछे से आपकी निंदा करेंगे। स्वास्थ्य का पाया भी आज पक्ष में नहीं है। कल से पूरी तरह आकाशीय ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बनने वाली है।
कुंभ: आज जरूरी काम को सायंकाल से पूर्व पूरा कर लें। कल व परसों समय अनुकूल नहीं है। आज पूर्व की समस्या से कार्य में कुछ राहत मिल जाएगी। लोग आपके पास नए प्रस्ताव लेकर आएगे। अचानक कोई नया सौदा हाथ में आ सकता है जिससे धन लाभ होगा। नाटक, टी.वी. या विवाह आदि शुभ कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है। आज आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलना सुनिश्चित है। अच्छी ग्रहस्थिति का अधिकाधिक सद्पयोग करते हुए आज ही संपन्न करने का प्रयास करें।

मीन: आज लाभ आगे भी होता चला जाएगा। तेजी से काम आपके पक्ष में बनते हुए नजर आएगे, उत्तम समय आगे भी चलता रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनके उच्चाधिकारी कार्यों की प्रशंसा तो करेंगे ही साथ ही साथ सहयोग भी करते रहेंगे। इन दिनों आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। प्रतिष्ठित और अनुभवी लोग मिलेंगे। पुराने आश्वासन पूरे होंगे। आपके पास कुछ लोग मदद के लिए आगे आएंगे जिनकी आप भरपूर मदद करेंगे। ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today,21 september 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope check astrological, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved