मेषः आज के दिन अत्यधिक सफलता मिलेगी। आपके खुद के परिश्रम के बल पर अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। तीव्र गति से किया गया कार्य आलोचनाओं को भी जन्म देगा और आपके ऊपर तरह तरह के आक्षेप आएंगे। व्यावसायिक मामलों में मिश्रित सफलता मिलेगी और एक तरफ आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी तरफ उतना ही खर्चा हो जाएगा। नौकरी में या व्यवसाय में संबंधों को बनाए रखने की कोशिश कीजिए क्योंकि एक दो संबंध खराब हो सकते हैं। आज आपका सारा ध्यान इसी दिशा में रहेगा। अपने वरिष्ठ लोंगों से या बुजुर्ग लोगों से आज कोई शाबाशी मिल सकती
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभः आज ग्रह स्थिति शानदार है और आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मिलजुलकर सहयोग से काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है परन्तु आर्थिक जिम्मेदारी कोई भी नही उठाएगा। आपके जो स्थायी खर्चें हैं उनकी पूर्ति का कोई भी समाधान नहीं निकल रहा है। इस समय आपको मृदु वाणी से ही सारे काम निकालने चाहिएं। जितना अधिक भागदौड़ करेंगे उतना ही लाभ बढेगा परन्तु शारीरिक कष्टों का ध्यान रखना आवश्यक है। थकान से आपका कामकाज बाधित हो सकता है। पराए मामलों में पंचायती नहीं करें इससे आपकी छवि खराब होगी। खानपान की अनियमितता कुछ ज्यादा ही रहेगी और इससे आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पडे़गा।
मिथुनः संतान संबंधी समस्याएं प्रमुखता से सामने रहेंगी। आपको न उनके कामकाज से संतुष्टि मिलेगी और न उनकी पढ़ाई लिखाई से। उनको मिल रहे अवसरों से भी आपको संतुष्टि नहीं है। यह समय की ही बात है कुछ दिनों में समस्या हल हो जाएगी। आज आप बहुत अधिक प्रतिस्पद्र्धा में पड़े रहेंगे और हद से आगे जाकर प्रतियोगिता करेंगे। आप में उत्साह है परन्तु आपकी गणित कमजोर है। आज कहीं शेखी मारने के लिए खर्चा करेंगे। जबर्दस्ती यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम को जल्दी ही कामकाज छोड़ देंगे और मन में उच्चाटन की भावना रहेगी।
25 अप्रैल 2025: शुक्रवार का राशिफल – किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कहां होगी तरक्की?
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन
किसका दिन बनेगा खास, कौन रहेगा सावधान? जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope