मेष:
आज अच्छा दिन रहेगा, शुभ परिणाम आयेंगे। मन दिनभर प्रसन्न रहेगा तथा रुके कामकाज में
गति आएगी। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा, लेकिन कामकाज की गति सुधरेगी। यात्रा लाभ दे
सकती है, यदि व्यवसाय के उद्देश्य से की जाए। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। भागीदारी
के मामले कुछ ज्यादा मेहतन मांग रहे हैं अत: कार्य योजना नये ढंग से बनाएं। सार्वजनिक
रूप से आपकी रीति-नीति की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा।
कुछ नया सीखने को मिलेगा और किसी नये परीक्षण में भी सफलता मिल सकती है। संतान के लिए
सारा दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:
खर्चे को कम करने के लिए कोई विशेष उपाय करना पड़ेगा। हालात आपके काबू से बाहर जा रहे
हैं। किसी नये स्रोत से आज कोई आमदनी हो सकती है परन्तु खर्चे अनुपात में ज्यादा हैं।
किसी पराये विवाद में रुचि नहीं लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज में नवीनता
लाने के उद्देश्य से कोई प्रयत्न आप कर सकते हैं, जिसका परिणाम बाद में आएगा और अच्छा
आएगा। मानसिक तनाव बहुत रहेगा, जिसके कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। यदि उम्र
अधिक है तो जोड़ों से सम्बन्धित दर्द रह सकता है। घर-परिवार के लोग आज बहुत सहयोग करेंगे।
मिथुुन:
घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा, सुख-सुविधा की वस्तुओं पर या कपड़े इत्यादि पर खर्चा
कर सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है, कार्य विस्तार के लिए वे कोशिश करेंगे।
आप उन्हें सहमति दे सकते हैं। यह भाग्यशाली दिन है, जिसमें आपका कामकाज आगे बढ़ेगा,रुके
हुए काम बनेंगे और आर्थिक लाभ होगा। एक-दो मामलों को लेकर सहयोगियों के बीच में कुछ
मतभेद रहेंगे परन्तु शाम होने से पहले ही उनका समाधान भी कर लेंगे। घर के अन्दर कुछ
समस्याएं रहेंगी, आप के ऊपर व्यर्थ के आक्षेप भी रहेंगे पर इसका असर व्यावसायिक कार्यों
पर नहीं पड़ेगा।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope